फिल्म 'पद्मावत' में खिलजी के किरदार से सुर्खियां बटोरने वाले बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह जल्दी ही अपनी फैंस को बहुत ही खास तोहफा देने वाले हैं। रणवीर सिंह एक बार फिर से अपने कॉमेडी अंदाज से दर्शकों का दिल जीतते नजर आएंगे। वह जल्द ही हॉलीवुड की फिल्म में बहुत ही अलग अंदज में दिखेंगे।
खबरों की मानें तो रणवीर सिंह जल्द ही हॉलीवुड 'डेडपूल 2' से हॉलीवुड में डेब्यू कर सकते हैं। अंग्रेजी वेबसाइट मिड डे की खबर के अनुसार इस 'डेडपूल 2' में रणवीर सिंह फिल्म के मुख्य किरदार रयान रेनॉल्ड्स की आवाज की हिंदी में डबिंग करेंगे। बताया जा रहा है कि 'डेडपूल 2' के ट्रेलर में रणवीर सिंह अपनी आवाज दे चुके हैं।
पता हो कि रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिम्बा' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह इस फिल्म की शूटिंग से समय निकालकर 'डेडपूल 2' के लिए डबिंग करेंगे। इस बात को जानने के बाद रणवीर सिंह के फैंस के बीच अब 'डेडपूल 2' को देखने की एक्सइटमेंट बढ़ गई है।
बात करें हॉलीवुड फिल्म 'डेडपूल 2' की तो यह साल 2016 में आई फिल्म 'डेडपूल' का सीक्वल है। यह एक कॉमेडी एक्शन से भरपूर सुपरहीरो की फिल्म है। वहीं फिल्म 'सिम्बा' में रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में होगी। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं।