बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं और अब तक के अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुके हैं। अभिनेता अक्सर ही अपने स्टाइल को लेकर भी सुर्खियों बटोरते हैं। वहीं, अब खबर सामने आई है कि रणवीर सिंह जल्द ही एक पैन इंडिया फिल्म में नजर आने वाले हैं। अभिनेता ने मशहूर निर्देशक एस.शंकर के साथ पैन इंडिया फिल्म के लिए हाथ मिलाया है।
Ranveer Singh: पैन इंडिया स्टार बनेंगे रणवीर सिंह? 'अन्नियां' नहीं अब एस. शंकर की इस फिल्म में आएंगे नजर
रणवीर सिंह और एस शंकर ने पहले खबर साझा की थी कि वे तमिल भाषा की हिट फिल्म 'अन्नियां' के रीमेक में साथ काम करने जा रहे हैं, जो 2005 में रिलीज हुई थी। हालांकि, इस पर कभी काम नहीं हो सका। वहीं, अब समाने आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रणवीर सिंह और एस शंकर सबसे बड़ी पैन इंडिया फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। यह फिल्म तमिल महाकाव्य उपन्यास 'वेलपरी' पर आधारित होगी, जो तमिल साहित्य का एक महत्वपूर्ण अंश है। इस नॉवेल को व्यापक रूप से सु वेंकटेशन की सर्वश्रेष्ठ कृतियों में से एक माना जाता है।
Sidhu Moosewala New Song: सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना ‘वार’ हुआ रिलीज, एक घंटे में ही मिले रिकॉर्डतोड़ व्यूज
रिपोर्ट के अनुसार इस पैन इंडिया फिल्म में दर्शकों को सब कुछ देखने को मिलेगा। इसमें दिल को छू लेने वाली लव स्टोरी और शानदार एक्शन सीन्स की भरमार होगी। कहा जा रहा है कि मेकर्स ने फिल्म को तीन भाग में बनाने का फैसला किया है। वहीं, पहले पार्ट को 2023 के मध्य में फ्लोर पर लाने की तैयारी की जा रही है। यह फिल्म रणवीर सिंह और एस शंकर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म होगी। हालांकि मेकर्स की ओर से इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना अभी बाकी है।
Har Har Mahadev: 'हर हर महादेव' के खिलाफ इतनी नाराजगी क्यों, आखिर क्या है विवाद की असल वजह? जानें यहां
रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल उनकी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाने में नाकाम साबित हुई और ढेर हो गई। वहीं, अब वह रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' और करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाले हैं।
Dabangg 4: चुलबुल पांडे के फैंस के लिए खुशखबरी! अरबाज खान ने 'दबंग 4' को लेकर किया बड़ा खुलासा