{"_id":"5b67da454f1c1b9b3e8b56c9","slug":"ranveer-singh-table-dance-video-viral-with-deepika-padukone-at-ritika-bhavnani-birthday-party","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO : दीपिका के सामने रणवीर सिंह ने टेबल पर चढ़कर किया डांस, देखते रह गए लोग ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
VIDEO : दीपिका के सामने रणवीर सिंह ने टेबल पर चढ़कर किया डांस, देखते रह गए लोग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh
बॉलीवुड में रणवीर सिंह न केवल अपनी एक्टिंग बल्कि एनर्जी के लिए भी जाने जाते हैं। जब मौका किसी पार्टी या फिर फंक्शन में जमकर झूमने का हो तो रणवीर उसमें भी पीछे नहीं रहते। इस बात का सबूत रणवीर सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन में दे चुके हैं। इस बीच रणवीर सिंह का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने दीपिका के सामने टेबल के ऊपर चढ़कर डांस किया।
Ranveer Singh
रणवीर सिंह की बहन रितिका का हाल ही में जन्मदिन था। रणवीर सिंह ने अपनी बहन के जश्न की तैयारी दीपिका पादुकोण के साथ की। इस जश्न के कुछ वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रहे हैं जिसमें रणवीर सिंह ने जमकर धमाल मचाया।
Ranveer Singh
एक वीडियो में रणवीर सिंह अपनी बहन रितिका के लिए बर्थडे सॉन्ग गा रहे हैं जिसमें दीपिका सहित पार्टी में मौजूद लोग जमकर तालिया बजा रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में सभी लोग बॉलीवुड के गानों पर जमकर डांस कर रहे हैं।
A post shared by Ranveer singh FC ♥️ (@ranveersinghtbt) on
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh
इस वीडियो में आप देखेंगे रणवीर डांस करते हुए अचानक टेबल के ऊपर चढ़ जाते हैं और 'दिल धड़कने दो' के गाने 'मैं डालूं ताल पर भंगड़ा' पर नाचने लगते हैं। इतना ही नहीं रणवीर एक के बाद एक गानों को भी गाते है जिसमें ऋषि कपूर की फिल्म का फेमस गाना 'बोलो ओम शांति ओम' भी शामिल है।
A post shared by Ranveer singh FC ♥️ (@ranveersinghtbt) on
विज्ञापन
ranveer and deepika
खासबात यह है कि इस पार्टी में रणवीर और दीपिका एक ही रंग के कपड़ों में दिखे। दीपिका ने सफेद रंग की शर्ट और जींस पहनी हुई थी तो वहीं रणवीर ने भी सफेद शर्ट के साथ पैंट पहने हुए थे। आपको बता दें, दीपिका और रणवीर रिलेशनशिप में हैं। खबरों की मानें तो वह इस साल नवंबर में शादी कर सकते हैं। शादी का वेन्यू भी तय कर लिया गया है।