दिल्ली की शादी में अचानक पहुंचे रणवीर सिंह, सबको सुनाया 'अपना टाइम आएगा'
रणवीर सिंह एक शादी समारोह में शिरकत करने दिल्ली पहुंचे थे। ये उनके किसी करीबी की शादी थी। उनके बेवाक अंदाज के लिए मशहूर रणवीर यहां भी नहीं चूके। उन्हें जैसे ही मौका मिला वो सबको एंटरटेन करने लगे।
शादी में मेहमानों के बीच रणवीर स्टेज पर चढ़ गए और माइक लेकर अपनी नई फिल्म 'गली बॉय' के रैप सॉन्ग 'अपना टाइम आएगा' गाने लगे। अपने गाने से रणवीर से सभी मेहमानों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।
#apnaTimeAyega 🎧🕺🏻
-
🎥| Ranveer Singh at a wedding in Delhi , tonight💖 pic.twitter.com/0c5LZJqUTx
रणवीर के इस गाने से वहां मौजूद सभी मेहमान नाचने लगे। रणवीर ने भी मेहमानों को मस्ती कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
🎥| Ranveer Singh at a wedding in Delhi , tonight💖 #meregullymein 🎧
-
HAWT🤤 pic.twitter.com/0VRoHUO9Ft
इससे पहले भी रणवीर सिंह 'अपना टाइम आएगा' रैप कई मौकों पर गा चुकें हैं। अपनी फिल्म के प्रीमियर में बर्लिन पहुंचे रणवीर सिंह ने जब अपना टाइम आएगा पर रैप किया था तो वहां बैठे दर्शक खुशी में झूम उठे थे।