लॉकडाउन की वजह से इन दिनों आम नागिरक से लेकर सेलिब्रेटी तक अपने-अपने घरों में कैद हैं। हालांकि कुछ शहरों में लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है। लेकिन दिल्ली और मुंबई में लगातार कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है इसलिए यहां के लोगों के छूट नहीं मिल पा रही है। इस लॉकडाउन में कई लोगों का लुक दाढ़ी और बाल बढ़ने से बदल गया है। बॉलीवुड सितारे भी इससे अछूते नहीं हैं। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का लुक भी कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है।
लॉकडाउन में बदल गया रणवीर सिंह का लुक, बड़ी दाढ़ी और लंबे बालों के साथ आए नजर
रणवीर सिंह हमेशा से अपने लुक को लेकर चर्चा में रहते हैं। अपने स्टाइल से वो कैमरों का ध्यान अपनी तरफ खींच ही लेते हैं। इस लॉकडाउन में भले रणवीर अपने घर से बाहर न निकल रहे हों लेकिन उन्होंने एक बार फिर अपने नए लुक से फैंस को दीवाना बना लिया है।
सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रणवीर बढ़े हुए बालों और दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि लॉकडाउन की वजह से वो इसे नहीं कटवा पाए हैं। वीडियो में रणवीर अपने बढ़े हुए बालों और दाढ़ी को फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं। भले ही रणवीर का ये नया लुक लॉकडाउन की वजह से हो लेकिन फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
A post shared by THE DICTATOR (@the_dictator_20) on
याद दिला दें कि रणवीर सिंह, गोलियों की रासलीला - रामलीला और पद्मावत जैसी फिल्मों में बड़ी दाढ़ी के साथ नजर आ चुके हैं। उनके इन लुक्स को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। हालांकि रियल लाइफ में रणवीर ज्यादातर क्लीन शेव या छोटी दाढ़ी में ही नजर आते हैं, अगर वो किसी फिल्म के लुक में न हो तो।