फिल्म 'रामलीला' के राम यानि की रणवीर सिंह फिल्म 'पद्मावती' के प्रमोशन से भागकर निकल लिए हैं। खबर है कि वे कल शाम को ही फ्लाइट पकड़कर अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं....चलिए हम आपको बतातें हैं कि आखिर रणवीर के अमेरिका जाने की क्या है वजह...
दरअसल, अपनी आने वाली फिल्म में क्रिकेटर कपिल देव का रोल निभाने जा रहे रणवीर को अब एक और एक्सपेरिमेंटल रोल के लिए चुना गया है जिसके लिए वे फिल्म 'पद्मावती' के काम-काज को बीच में ही छोड़कर न्यूयार्क के लिए निकल लिए हैं।
बता दें कि ये बाजीराव अब अपनी आने वाली एक और फिल्म 'गुल्ली ब्वॉय' में रैपर का किरदार निभाने जा रहा है। इसके लिए रणवीर ने पूरी तैयारी भी कर ली है। 'गुल्ली ब्वॉय' मुंबई के दो रैपर के जीवन पर आधारित फिल्म होगी और इसी के चलते रणवीर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म के लुक की तस्वीरें भी साझा की हैं जिसमें उनका नया हेयर स्टाइल नजर आ रहा है।
रैपर डिवाइन और नेजी में से फिल्म 'रिक्की वर्सज लेडीज' का ये हीरो इनमें से एक रैपर का किरदार निभाता नजर आएगा। लेकिन आपको बता दें कि रणवीर ने अभी से ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'गुल्ली ब्वॉय' की प्रमोशन शुरू कर दी है। आप देख सकते हैं वे फिल्म के किरदार के मुताबिक हिप-हॉप स्टाइल में दिख रहे हैं।
आपकों ये भी बता दें कि गुल्ली ब्वॉय से फ्री होने के बाद रणवीर जल्द ही मुंबई लौटेंगे और फिल्म पद्मावती के लिए प्रमोशन करते नजर आएंगे। अभी फिल्म की प्रमोशन का मोर्चा शाहिद और दीपिका ही संभालते देखे जा रहे हैं।