कान फिल्म फेस्टिवल में दीपिका पादुकोण का हर दिन नया ग्लैमरस रूप देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस रोज अलग-अलग आउटफिट्स में अपना फोटोशूट करा रही हैं। 75 वें कान फेस्टिवल में दीपिका को जूरी मेंबर बनाया गया है, जिसकी वजह से उन्हें दिग्गज फिल्मी हस्तियों के साथ मुलाकात और पार्टी करने का मौका मिल रहा है। एक्ट्रेस को रविवार के दिन भी ऐसे ही एक इवेंट में देखा गया। अब उनकी पार्टी की फोटोज भी सोशल मीडिया पर आ चुकी है, जिसमें वह जबरदस्त लुक में नजर आ रही हैं।
Cannes 2022: कान में इस फेमस एक्ट्रेस संग पार्टी करते नजर आए दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, देखें फोटोज
कान फेस्टिवल में पहु्ंचने के बाद दीपिका अब कई शानदार ड्रेस में अपनी फोटोज फैंस संग शेयर कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने ब्लैक कलर के बेहद खूबसूरत बॉडीकॉन ड्रेस में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इसके अलावा वह अपना एलिगेंट लुक की फोटोज भी फैंस संग साझा कर चुकी हैं। अब ताजा तस्वीरों में दीपिका को व्हाइट प्रिंटेड शर्ट और हॉट पिंक कलर की स्कर्ट में पार्टी करते देखा गया है।
इस लुक में उन्होंने अपने पति रणवीर सिंह के साथ डिओर ब्रांड की पार्टी अटेंड की। इस आलीशान पार्टी में फेमस ब्रिटिश एक्ट्रेस रिबेका हॉल भी मौजूद थीं। रिबेका के साथ रणवीर और दीपिका पार्टी की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फोटोज में तीनों सितारे हंसते हुए पार्टी एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।