{"_id":"5b7ebc8c42c792466578baee","slug":"ranveer-singh-commented-on-deepika-padukone-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका पादुकोण की फोटो पर दिल हार बैठे रणवीर सिंह, पोस्ट पर कर दिया ये कमेंट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका पादुकोण की फोटो पर दिल हार बैठे रणवीर सिंह, पोस्ट पर कर दिया ये कमेंट
Thu, 23 Aug 2018 07:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 23 Aug 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
deepika padukone
Link Copied
मीडिया में खबरें हैं कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। ये भी कहा गया कि रणवीर और दीपिका 18-20 नवंबर के बीच शादी करने वाले हैं। रणवीर सिंह से दीपिका का अफेयर रामलीला फिल्म के बाद से शुरू हुआ। दोनों की ओर से कोई बयान नहीं आया है।
2 of 4
Deepika and Ranveer
दोनों को कई बार एक साथ पार्टी और हॉलीडे एंजॉय करते देखा जा चुका है। इतना ही नहीं जहां दीपिका रणवीर सिंह की फोटो पर MINE का कमेंट करती हैं तो वहीं रणवीर अपना प्यार जाहिर करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में रणवीर ने दीपिका की फोटो पर कुछ ऐसा कमेंट किया है जिसे पढ़कर दीपिका का दिल रणवीर का दीवाना हो जाएगा।
3 of 4
ranveer singh and deepika padukone
दरअसल, दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दीपिका पादुकोण बेहद खूबसूरत तो लग ही रही हैं, उनकी डिंपल वाली स्माइल न केवल फैंस को बल्कि रणवीर सिंह को भी घायल कर गई। अब दीपिका की इसी स्माइल पर रणवीर पिघल गए हैं। रणवीर ने दीपिका की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा ‘मेल्टिंग’ लिख दिया।
वहीं बात करें दोनों की शादी की तो दीपिका और रणवीर इटली के लेक कोमो में शादी करेंगे। जहां दोनों परिवार के करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे। शादी के बाद मुंबई और बेंगलुरु में शानदार रिसेप्शन दिया जाएगा। अब इनकी शादी को लेकर एक और खबर आई है। दीपिका और रणवीर की शादी बेहद रॉयल होने वाली है। दोनों ने शादी के लिए अपने काम से भी ब्रेक ले लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।