सारा अली खान और कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में हैं । हाल ही में दोनों ने अपनी अगली फिल्म 'लव आजकल 2' की शूटिंग पूरी की है । इस मौके पर सारा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की । इसमें वो कार्तिक आर्यन के साथ नजर आ रही हैं । सारा ने पोस्ट में ये भी लिखा कि वो कार्तिक को बहुत याद करने वाली हैं ।
सारा के इस पोस्ट पर रणवीर सिंह ने गजब का कमेंट किया है । रणवीर ने सारा और कार्तिक की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'सो क्यूट, भूलना नहीं सबसे पहले किसने मिलवाया था ।' बता दें कि सारा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं ।
3 of 5
Sara Ali Khan and Imtiaz Ali
- फोटो : instagram
4 of 5
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
अब दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं । दोनों को अक्सर साथ में घूमते-फिरते देखा जाता है। सारा ने फिल्म के रैप अप की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, 'काम करते वक्त मुझे कंफरटेबल फील कराने के लिए शुक्रिया। बिना किसी स्वार्थ के मुझे इतना कुछ देने और लगातार मेरा ख्याल रखने के लिए भी शुक्रिया। आपके साथ कॉफी से लेकर चाय पीने तक, मैं उम्मीद करती हूं कि ये सब हम लोग फिर से कर पाएंगे। मैं आपको इतना ज्यादा मिस करने वाली हूं जितना आप सोच भी नहीं सकते।'
5 of 5
Sara Ali Khan Kartik Aaryan
- फोटो : instagram
सारा ने इम्तियाज अली के साथ काम करने के बारे में लिखा, 'फिल्म की शूटिंग खत्म। 66 दिन और कई सारी यादें। मेरे सपने को साकार करने के लिए धन्यवाद। जिस गर्मजोशी, सब्र और देखभाल से हर दिन आपने मेरी सराहना की मैं इस चीज को काफी पसंद करती हूं। आपके साथ सेट पर होने से मुझे काफी फायदा मिलता था। मैं इन सब चीजों को मिस करूंगी।'