{"_id":"5a7c17ac4f1c1b514a8b81ae","slug":"ranveer-singh-comment-on-anushka-sharma-film-pari-tearser","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुष्का के खून से सने चेहरे को देख डरे एक्स ब्वॉयफ्रेंड, पति के बाद इस एक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुष्का के खून से सने चेहरे को देख डरे एक्स ब्वॉयफ्रेंड, पति के बाद इस एक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन
Thu, 08 Feb 2018 02:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 08 Feb 2018 02:56 PM IST
1 of 4
परी
Link Copied
हाल ही में अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' का टीजर रिलीज हुआ था। पहली बार अनुष्का का इतना डरावना रूप दर्शकों के सामने आया है। अनुष्का के खून से सने चेहरे को देख बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने भी अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है। सबसे पहली प्रतिक्रिया तो अनुष्का के पति विराट कोहली की आई थी।
2 of 4
अनुष्का शर्मा
विराट ने अनुष्का का ट्रेलर अपने ट्विटर हैंडल से शेयर कर बताया था कि वो अपनी पत्नी से कितना प्यार करते हैं। अब रणवीर सिंह ने भी फिल्म के टीजर को लेकर कुछ कहा है। अनुष्का के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट हुए टीजर पर रणवीर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अरे बाप रे'।
3 of 4
रणवीर सिंह
इससे पहले जब अनुष्का ने 'फिल्लौरी' के ट्रेलर को रिलीज किया था तब भी रणवीर ने उन्हें बधाई दी थी। रणवीर ने लिखा था, 'Awesome! Lovely trailer! So Fresh! (Trial ke liye bulana, Bhootni!)' बता दें कि रणवीर और अनुष्का ने अपना करियर साथ में शुरू किया था। दोनों को फिल्म 'बैंड बाजा बारात' में साथ देखा गया था।
उस समय दोनों के अफेयर की खबरें भी आई थीं। ब्रेकअप के बाद दोनों ने अपने करियर में आगे बढ़ने का फैसला लिया था। लेकिन अब रणवीर के मैसेज को देखकर लगता है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक है। बता दें कि अनुष्का की 'परी' 2 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।