बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने बोल्ड फोटोशूट के जरिए सुर्खियों में बने रहे थे और उनका खूब विरोध भी हुआ था। अभिनेता ने फोटोशूट मामले में मुंबई पुलिस को दिए अपने बयान में अहम खुलासा किया था। अभिनेता का कहना है कि जिस एक तस्वीर के लिए उनके खिलाफ मुंबई में 26 जुलाई को अश्लीलता के आरोप में शिकायत दर्ज की गई थी, उस फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है। रणवीर सिंह ने कहा है कि यह फोटो उनके सोशल मीडिया अकाउंट से अपलोड नहीं की गई थी।
2 of 4
रणवीर सिंह
- फोटो : Instagram
अभिनेता रणवीर सिंह ने 29 अगस्त को मुंबई पुलिस को दिए अपने बयान में यह दावा किया कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से वह तस्वीर शेयर नहीं की गई। अभिनेता ने कहा कि जिस तस्वीर का न्यूयॉर्क स्थित पेपर मैगजीन का हिस्सा होने की बात की जा रही है, वह इंस्टाग्राम पर उनके द्वारा शेयर की गई सात तस्वीरों में नहीं है। उस फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है। इसी एक तस्वीर के आधार पर, जिसमें कथित रूप से अभिनेता का प्राइवेट पार्ट दिख रहा है, मुंबई पुलिस ने अभिनेता के खिलाफ अश्लीलता के आरोप में शिकायत दर्ज की थी।
3 of 4
रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने अब यह पुष्टि करने के लिए तस्वीर को फॉरेंसिक लैब में भेज दिया है, ताकि पता चल सके कि यह मॉर्फ्ड है या नहीं। अगर यह पता चलता है कि तस्वीर से छेड़छाड़ की गई है, तो रणवीर सिंह को मामले में क्लीन चिट मिलने की संभावना है। क्योंकि मामला इसी एक फोटो के आधार पर उनके खिलाफ अश्लीलता का मामला दर्ज किया गया है।
4 of 4
रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
एक अधिकारी ने कहा, अभिनेता ने अपने बयान में कहा है कि जो सात तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं, वे अश्लील नहीं थीं और उन्होंने अंडरवियर पहना हुआ था। उन्होंने कहा कि जिस तस्वीर को लेकर शिकायतकर्ता ने मामला दर्ज कराया है, वह फोटोशूट का हिस्सा नहीं थी। उन्होंने हमें फोटोशूट के दौरान ली गई सभी तस्वीरों दी हैं। पुलिस ने उनके इंस्टाग्राम पोस्ट की भी जांच की है, जिसमें शिकायतकर्ता वाली तस्वीर नहीं हैं।