देर-सवेर रणवीर और दीपिका की शादी की तस्वीरें सामने आ ही गई हैं। जिन फैन्स को इनकी शादी की फोटो देखने की बहुत बेचैनी थी उनके लिए अब राहत की सांस आ गई है। बता दें कि झील में मौजूद कैमरामैन कड़ी मशक्कत के बाद इन फोटो को कैप्चर करने में कामयाब हुए हैं...
PHOTOS: सामने आई रणवीर-दीपिका की शादी की नई तस्वीरें, छतरी के नीचे दिखे दोनों
बता दें कि शादी से ठीक एक दिन पहले दीपिका-रणवीर की मेहंदी और संगीत सेरेमनी थी। कहा जा रहा है इस फंक्शन में दीपिका और रणवीर सिंह ने घरवालों के साथ जमकर डांस किया। रणवीर-दीपिका ने संगीत सेरेमनी की भी बड़ी तैयारी की थी जिसके लिए उन्होंने बॉलीवुड के मशूहर गायकों और संगीतकारों को बुलाया।
A post shared by Shilan ☘ (@deepveer_life) on
सिंगर हर्षदीप, संगीतकार संजय दास, बॉबी पाठक और फिरोज खान का नाम सामने आया था। दीपिका और रणवीर की शादी की पहली झलक सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का दौर शुरू हो गया था। वहीं, फिल्ममेकर करण जौहर ने भी उन्हें ट्विटर के जरिए बधाई दी थी।
A post shared by ETimes (@myetimes) on
शादी की वजह से विला पूरे एक हफ्ते तक बाहरी लोगों के लिए बंद किया गया है। जहां एक ओर इस विला को एक दुल्हन की तरह सजाया गया है तो वहीं सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं जिसके कि कोई बाहरी व्यक्ति और कोई मीडियाकर्मी ना घुस जाए। यहां तीन अलग-अलग लेवल पर सिक्योरिटी की गई है।