हिंदी सिनेमा के दो रोमांटिक जोड़े रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण विदेश यात्रा पर निकल चुके हैं। अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को मंगलवार की रात मुंबई एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले हुए देखा गया।
एक दूजे संग लंदन रवाना हुए रणवीर-दीपिका, इस मुस्कान की वजह है बड़ी
दोनों मुंबई एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवाना हुए हैं। जहां वे मैडम तुसाद संग्रहालय में अपने वैक्स स्टैच्यू का अनावरण करेंगे। इसको लेकर दोनों में काफी उत्साह है।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
रणवीर और दीपिका यहां कूल लुक में नजर आ रहे थे। दोनों के चेहरे पर एक अलग तरह की मुस्कान साफ झलक रही थी। दोनों ने यहां खुलकर फैन्स से मुलाकात की।
#ranveersingh #deepikapadukone
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on