बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान और बेहतरीन एक्टर्स में शूमार रणवीर सिंह के फैंस के लिए खुशखबरी है। चर्चाओं की माने तो बॉलीवुड के ये दो दिग्गज जल्द ही पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। अगली स्लाइड में जानिए आखिर वो कौन सा प्रोजेक्ट है जो इन दो एक्टर्स को पहली बार साथ लाने में कामयाब हो पाया।
दरअसल ये दोनों सितारे किसी फिल्म में नहीं बल्कि एक एड फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। कमर्शियल एड की शूटिंग 2 महीने बाद शुरू होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, मजेदार कंटेंट ने दोनों सितारों को हामी भरने के लिए मजबूर कर दिया।
दोनों ही सितारे एड इंडस्ट्री के पुराने खिलाड़ी माने जाते हैं। जहां कोका-कोला के ब्रांड एम्बेसडर रहते हुए आमिर खान काफी हिट हुए थे वहीं रणवीर सिंह का आलिया भट्ट के साथ ट्रैवल वेबसाइट वाला एड केंपेन भी काफी पॉपुलर है।