{"_id":"5c3c8481bdec2273196087fb","slug":"ranveer-shourie-shouted-in-web-series-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेब सीरीज रंगबाज की सक्सेस पार्टी में भड़के रणवीर शौरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वेब सीरीज रंगबाज की सक्सेस पार्टी में भड़के रणवीर शौरी
Mon, 14 Jan 2019 06:44 PM IST
साइस्ता सैफी
एंटरटेनमेंट डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम
एंटरटेनमेंट डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: साइस्ता सैफी
Updated Mon, 14 Jan 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
bollywood
- फोटो : self
जी5 की नई वेबसीरीज रंगबाज के कलाकारों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। गोरखपुर के डॉन रहे श्रीप्रकाश शुक्ला की कहानी पर बनी इस वेबसीरीज की तथाकथित सक्सेस पार्टी में सीरीज के लीड कलाकार रणवीर शौरी ने अपने साथी कलाकारों पर जिस तरह भड़ास निकाली, उससे ये और साफ हो गया है।
तिमगांशू धूलिया के भतीजे भव धूलिया के निर्देशन में बनी रंगबाज में साकिब सलीम लीड रोल कर रहे हैं। इसके अलावा सीरीज में और भी तमाम उभरते कलाकार हैं। रणवीर शौरी फिल्म में आईपीएस अफसर अरुण कुमार वाला किरदार कर रहे हैं। सीरीज की इस पार्टी का समय रात 8 बजे रखा गया था लेकिन जब रात साढ़े नौ बजे तक वहां कोई सितारा नहीं पहुंचा तो रणवीर शौरी ने पत्रकारों के सामने टीम के बाकी लोगों को खरी खोटी सुनानी शुरू कर दी।
रणवीर बोले, “मुझे जो टाइम दिया गया था, उस टाइप पर मैं तो आ गया लेकिन बाकी किसी का अभी पता नहीं है। ये कलाकारों की कौम ही ऐसी होती है।” रणवीर ने ये भी कहा कि इस सीरीज में काम करने को लेकर वह शुरू से ही बहुत उत्साहित नहीं थे। अलबत्ता एक दो एपीसोड करने के बाद वह इसके लीड किरदार साकिब सलीम और डायरेक्टर भव धूलिया को लेकर थोड़ा निश्चिंत हो सके। सीरीज में रणवीर शौरी के किरदार की काफी आलोचना हुई है। सूत्र ये बताते हैं कि साकिब सलीम के किरदार को चढ़ाने के लिए सीरीज के राइटर्स ने जानबूझकर रणवीर शौरी का किरदार हल्का रखा। इसी बात का गुस्सा अब रणवीर सबके सामने जाहिर कर रहे हैं।