फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमेश रेशमिया ने रानू मंडल को क्यों दिया अपने साथ गाने का मौका, वजह हैं सलीम खान

Mon, 26 Aug 2019 10:48 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 26 Aug 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
Bollywood News: Ranu Mondal Record Song with Himesh Reshammiya because of Salman Khan
Ranu Mondal and Himesh Reshammiya - फोटो : Social Media

स्टेशन पर गाना गाकर रातों रात मशहूर हुईं रानू मंडल की जिंदगी पहले से बदल गई है। उन्होंने लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नगमा है' गाया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया। जिसके बाद रानू का मेकओवर करने वालों की लाइन लग गई। वहीं अब संगीतकार-गायक हिमेश रेशमिया ने अपनी नई फिल्म में उन्हें मौका दिया है।



Bollywood News: Ranu Mondal Record Song with Himesh Reshammiya because of Salman Khan
Ranu Mondal and Himesh Reshammiya - फोटो : Social Media

हिमेश रेशमिया की अगली फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर है। इसमें रानू मंडल ने तेरी मेरी कहानी नाम का गाना गाया है। हिमेश रेशमिया ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें रानू स्टूडियो में रिकॉर्डिंग कर रही हैं। उनके पास हिमेश खुद खड़े हैं और गाइड कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Recorded teri meri kahani my new song from happy hardy and heer with the very talented ranu mondal who has a divine voice , all your our dreams can come true if we have the courage to peruse them , a positive attitude can really make dreams come true , thanks for all your love and support

A post shared by Himesh Reshammiya (@realhimesh) on

Bollywood News: Ranu Mondal Record Song with Himesh Reshammiya because of Salman Khan
saleem khan and salman khan - फोटो : file photo

रानू मंडल को भले ही हिमेश रेशमिया ने गाने का मौका दिया हो लेकिन इसके पीछे सलमान खान के परिवार का बड़ा हाथ है। जी हां, एक इंटरव्यू में हिमेश रेशमिया ने खुद इसका खुलासा किया था। हिमेश ने कहा कि 'सलमान भाई के पिता सलीम अंकल ने एक बार मुझे सलाह दी थी कि जब भी तुम जिंदगी में किसी टैलेंटेड इंसान से टकराओ तो उसे कभी जाने मत दो। उन्होंने मुझे ये भी कहा था कि उस इंसान को अपने टैलेंट के बलबूते आगे बढ़ने में मदद करो।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood News: Ranu Mondal Record Song with Himesh Reshammiya because of Salman Khan
Ranu Mondal - फोटो : Social Media

रानू जल्द ही रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर नाम के शो में नजर आने वाली हैं। इसमें वो हिमेश और दूसरे जज के साथ शो में भाग लेंगी और बच्चों से मुलाकात करेंगी। शो में रानू अपनी कला का जौहर भी दिखाएंगी।

पढ़ें: 10 साल से बेटी से अलग थी रेलवे स्टेशन पर गाना गाने वाली महिला, मशहूर हुईं तो दौड़ी चली आई

विज्ञापन
Bollywood News: Ranu Mondal Record Song with Himesh Reshammiya because of Salman Khan
ranu mondal - फोटो : Facebook

रानू मंडल पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर की रहने वाली हैं। रानू का लालन-पालन उनकी चाची ने किया है। रानू ने कम उम्र में ही मां को खो दिया था। वो अपना गुजारा रेलवे स्टेशन और लोकल ट्रेन में गाना गाकर करती थीं। इसी दौरान रानू का गाना गाते हुए वीडियो सामने आया जो देखते ही देखते वायरल हो गया और अब उनकी जिंदगी बदल गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed