लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नगमा है' गाकर मशहूर हुईं रानू मंडल का खुद का गाना रिलीज हो चुका है। पिछले दिनों हिमेश रेशमिया के साथ उन्होंने 'तेरी मेरी कहानी' गाने को लॉन्च किया था। रानू मंडल लता मंगेशकर की बहुत बड़ी फैन हैं। जब लता मंगेशकर तक रानू का वीडियो पहुंचा तो उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वो अपनी ओरिजनल आवाज में गाएं और नकल ना करें। लता मंगेशकर के इस बयान पर अब रानू मंडल ने जवाब दिया है।
2 of 5
Ranu Mondal
- फोटो : social media
एक वेबसाइट से बात करते हुए रानू मंडल ने कहा कि 'मैं लता जी की उम्र के हिसाब से छोटी थी, छोटी हूं और छोटी रहूंगी। उनकी आवाज मुझे बचपन से ही पसंद है। जब मैं गांव छोड़कर कोलकाता पहुंचीं तो वहां लता जी का गाना रेडियो पर सुनती थी। लता जी की सुरीली आवाज की वजह से ही तो उन्हें स्वर कोकिला कहा जाता है।'
3 of 5
Ranu Mondal
- फोटो : Social Media
'तेरी मेरी कहानी' गाने के लॉन्चिंग के दौरान जब हिमेश रेशमिया से लता मंगेशकर के बयान पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि 'हर कोई कहीं ना कहीं किसी ना किसी से प्रेरित होता है। वैसे ही रानू मंडल, लता मंगेशकर से प्रेरित हैं। जैसे कुमार सानू खुद को किशोर कुमार से प्रेरित बताते हैं, ठीक वैसे ही। कोई लता जी जैसा नहीं बन सकता है। वो महान गायिका हैं और उनकी जो यात्रा रही है उससे कोई भी प्रेरित हो सकता है, वैसे ही रानू भी हुईं लेकिन ये बात भी सच है कि रानू जन्म से ही टैलेंटेड हैं।'
4 of 5
ranu mondal
- फोटो : social media
रानू ने भी इस बारे में बात करते हुए कहा कि वो बचपन से लता जी के गाने गाती आई हैं। लता जी का ये गाना उनका पसंदीदा है। सभी उनसे कहते थे कि उनकी आवाज लता जी से मिलती है और वो खुद को भाग्यशाली समझती हैं।
5 of 5
ranu mondal
- फोटो : social media
कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई थीं कि रानू मंडल को सलमान खान ने तोहफे में 55 लाख का घर दिया है। रानू ने कहा- 'जी नहीं, अगर वह मुझे घर देते तो सबके सामने मुझे पेश करते। वह बोलते कि हां मैंने रानू मंडल को घर दिया है या फिर फ्रेंड को घर दिया। मतलब कुछ तो बोलकर एलान करते ना। जब तक नहीं होता है, यह सोचना तो ठीक नहीं है।'