लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नगमा है' गाकर रातोंरात स्टार बनने वाली रानू मंडल के दिन अब बदल चुके हैं। मेकओवर के बाद अब उनके पास बड़े-बड़े ऑफर्स की लाइन लग गई है। हिमेश रेशमिया ने अपनी नई फिल्म में रानू को गाना ऑफर किया है। इसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
रानू मंडल ने इस सिंगर संग रिकॉर्ड किया पहला गीत, स्टेशन पर गाना गाकर मांगती थीं भीख
हिमेश रेशमिया ने अपनी अपकमिंग फिल्म में रानू मंडल को गाने का ये मौका दिया है। उनकी नई फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर आ रही है। इसी में रानू मंडल ने तेरी मेरी कहानी नाम का गाया है।
रानू का रिकॉर्डिंग करते समय का भी वीडियो हिमेश रेशमिया के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें रानू मंडल हिमेश रेशमिया के साथ स्टूडियो में खड़ी सॉन्ग रिकॉर्ड करती दिख रही हैं।
देखिए वीडियो...
A post shared by Himesh Reshammiya (@realhimesh) on
रानू जल्द ही रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर नाम के शो में नजर आने वाली हैं। इसमें वो हिमेश और जजेस के साथ शो में भाग ले रहे बच्चों से भी मुलाकात करेंगी और अपनी कला का जौहर भी दिखाएंगी।
हिमेश ने कहा कि सलमान भाई के पिता सलीम अंकल ने एक बार मुझे सलाह दी थी कि जब भी तुम लाइफ में किसी टैलेंटेड इंसान से टकराओ तो उसे कभी जाने मत दो। उन्होंने मुझे ये भी कहा था कि उस इंसान को अपने टैलेंट के बलबूते आगे बढ़ने में मदद करो।