फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी कल अपना 41वां जन्मदिन मनाएंगी। वह 21 मार्च 1978 को मुंबई में पैदा हुई थीं। उनकी हिट फिल्मों की लिस्ट बेहद लंबी है और वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए लगातार तीन बार चुनी जा चुकी हैं। गौरतलब है कि 21 मार्च को रानी के लिए दो शुभ मौके हैं एक तो वह अपना जन्मदिन मनाएंगी और वहीं दूसरी तरफ वह रंगों का त्योहार होली भी सेलिब्रेट करेंगी।
2 of 5
Rani Mukerji
- फोटो : file
बता दें कि रानी सामाजिक कार्यों में कभी पीछे नहीं रहती हैं। उन्होंने कई सारी संस्थाओं के लिए चंदा एकत्रित किया है। भारतीय अभिनेत्रियों की सूची (2005) में प्रभावशाली अभिनेत्रियों में से एक चुनी गई थीं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के कॉमनवेल्थ खेलों में भारतीय परंपरा का प्रदर्शन भी किया था। रानी मुखर्जी की झोली में कई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स भी शामिल हैं।
3 of 5
Aditya Chopra Rani Mukerji
- फोटो : twitter
बता दें कि बीती 18 मार्च को आदित्य चोपड़ा हाल ही में करण जौहर (Karan Johar) की मां हीरू जौहर की बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे। पार्टी में जाते वक्त की आदित्य चोपड़ा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में आदित्य के साथ पत्नी रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) नजर आ रही हैं।
4 of 5
Rani Mukerji
- फोटो : instagram
हीरू जौहर (Hiroo Johar) की बर्थडे पार्टी में रानी मुखर्जी ने काले रंग का टॉप पहना हुआ था। इसके साथ की कैट फ्रेम वाला चश्मा लगाया हुआ था जो उन पर काफी सूट कर रहा था। रानी से मैचिंग करते हुए आदित्य भी काले रंग की शर्ट में दिखे। खास बात यह है कि आदित्य को लंबे वक्त बाद इस तरह से किसी पार्टी में जाते हुए देखा गया। एक इंटरव्यू में रानी मुखर्जी ने आदित्य चोपड़ा की तस्वीरें न खिंचवाने की आदत का जिक्र किया था।
5 of 5
rani mukerji
- फोटो : social media
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक इंटरव्यू में रानी मुखर्जी ने कहा था- 'ऐसा नहीं है कि उन्हें कैमरे से कोई दिक्कत है। बस उन्हें तस्वीरें खिंचवाना बिल्कुल पसंद नहीं। शादी के बाद आदित्य ने मुझसे कहा था जब मुझे तुमसे प्यार हुआ था तो मैं यह बिल्कुल यकीन नहीं कर पा रहा था कि एक एक्ट्रेस से मुझे प्यार हो गया है। तुम्हारी वजह से लोग अब मेरी तस्वीरें भी लगाएंगे।'