कई साल बाद फिल्मों में वापसी करने वाली रानी मुखर्जी ने अपनी कमबैक फिल्म 'हिचकी' की पहली स्क्रीनिंग रखी है। रानी कुछ खास लोगों के लिए यह स्क्रीनिंग होस्ट कर रही हैं। यह इसलिए ज्यादा खास है क्योंकि यह रियल लाइफ टीचर्स के लिए रखी जा रही है।
'यशराज फिल्म्स' के मनन मेहता का कहना है कि 'हम अपनी फिल्म पहले देश भर के टीचर्स को दिखाना चाहते हैं और जानना चाहते हैं कि वे इस फिल्म के बारे में क्या सोचते हैं। हम देशभर के 319 टीचर्स को फिल्म दिखा रहे हैं।
बता दें, 'हिचकी' में रानी मुखर्जी नैना माथुर नाम की एक टीचर का किरदार निभा रही हैं जिसे टॉरेट सिंड्रोंम नाम की एक बीमारी होती है। इस बीमारी की वजह से उसे लगातार हिचकी आती है, जो उसके करियर के लिए एक रुकावट बन जाती है।
दरअसल, 'हिचकी' नैना माथुर नाम की महिला की पॉजिटिव कहानी हैं, जो अपनी कमजोरियों से ऊपर उठने की कोशिश करती हैं और युवाओं के लिए इंस्पिरेशन बनती हैं। इस फिल्म को सिद्धार्थ पी मल्होत्रा डायरेक्ट कर रहे हैं। रानी मुखर्जी के फिल्ममेकर पति आदित्य चोपड़ा ने इसे प्रोड्यूस किया है।