फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rani mukerji started mardaani 2 shooting here picture

रानी मुखर्जी ने शुरू की 'मर्दानी 2' की शूटिंग, देखिए सेट से EXCLUSIVE तस्वीर

Wed, 27 Mar 2019 11:02 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 27 Mar 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
rani mukerji started mardaani 2 shooting here picture
रानी मुखर्जी - फोटो : social media

रानी मुखर्जी की सुपरहिट फिल्म मर्दानी की सीक्वल की शूटिंग मुंबई में शुरू हो गई है। मर्दानी में रानी मुखर्जी ने बच्चों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का सफाया किया था। इस बार रानी पुलिस अधीक्षक के रोल में हैं और उनका मुकाबला एक 21 साल के विलेन से होनेे जा रहा है जो बदलती तकनीक के दौर में समाज का सबसे खतरनाक दुश्मन बन चुका है।

विज्ञापन

 
फिल्म की शूटिंग सोमवार को शुरू हुई और इस फिल्म के सेट की एक्सक्लूसिव तस्वीर खास अमर उजाला के पाठकों के लिए हमने हासिल की है। फिल्म का पहला शेड्यूल मुंबई में होने के बाद मर्दानी 2 की शूटिंग मुंबई से बाहर भी करने की योजना है। प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने इस फिल्म में एक नया निर्देशक लॉन्च किया है। 
विज्ञापन


इनका नाम है गोपी पुथरन। गोपी ने ही पहली मर्दानी की स्क्रिप्ट लिखी थी। रानी की पिछली फिल्म हिचकी सुपरहिट रही और इस फिल्म ने चीन में भी काफी अच्छा कारोबार किया। हिचकी ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्मों में भी टॉप पर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed