बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राज कपूर के बड़े बेटे एक्टर रणधीर कपूर कम ही फिल्मों में नजर आए हैं। कम फिल्मों में अभिनय करने के बावजूद भी अपने गुड लुक्स और आकर्षक व्यक्तित्व की वजह से वह फैंस के पसंदीदा रहे हैं। एक दौर ऐसा भी था जब रोमांटिक अभिनेता के तौर पर उन्होंने कई अच्छी फिल्में की थी। लेकिन उनकी सफलता का दौर ज्यादा लंबा नहीं चल सका। अभिनेता अब लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं और फिल्मों में भी कम ही नजर आते हैं।
घर के बड़े बेटे होने की वजह से रणधीर हमेशा से ही अपने पिता राज कपूर के काफी करीब रहे हैं। इसके अलावा वह कपूर खानदान में भी सबसे बड़े हैं। रणधीर 15 फरवरी को अपना जन्मदिन मनाते हैं। आज वह अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता रणधीर कपूर का जन्म 15 फरवरी 1947 को मुंबई में हुआ था।
2 of 5
बबीता कपूर, रणधीर कपूर
- फोटो : Twitter
उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री बबीता से साल 1971 में शादी की थी, लेकिन साल 1983 के बाद से रणधीर कपूर और बबीता के रिश्ते में खटास आनी शुरू हो गई थी, जिसके बाद दोनों ने ही साल 1988 में अलग होने का फैसला ले लिया था। हालांकि दोनों ने कभी भी एक- दूसरे से तलाक नहीं लिया।
3 of 5
बबीता, रणधीर कपूर
- फोटो : Insatagram- @kareenakapoorkhan
रणधीर और बबीता की दो बेटियां अभिनेत्री करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर हैं। अलग होने के बाद बबीता जहां अपनी दोनों बेटियों का करीना और करिश्मा के साथ रहती थी। तो वहीं रणधीर अकेली ही रहा करते थे। एक इंटरव्यू के दौरान रणधीर ने अपने रिश्ते को लेकर काफी बात की थी। उन्होंने कहा कि बबीता उनके शराब पीने से नाराज थीं। दोनों के रहने के तरीके अलग थे। हालांकि हमारी लव मैरिज थी, लेकिन सोच अलग थी। इसलिए हमने दूरियां बना ली।
4 of 5
रणधीर कपूर
- फोटो : Social Media
बबीता ने बड़े ही साहस के साथ एक मां का किरदार भी निभाया है। दरअसल यह बात सभी जानते हैं कि बबीता ने सालों से चली आ रही कपूर खानदान की परंपरा को तोड़ते हुए अपनी दोनों बेटियों करिश्मा और करीना को फिल्मों में काम करने की रजामंदी दिलाई थी। अपनी मां के साहस और इसी समर्थन की वजह से आज करीना कपूर और करिश्मा कपूर फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी अभिनेत्रियों में शुमार है।
5 of 5
रणधीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता रणधीर कपूर आखिरी बार साल 2014 में फिल्म सुपर नानी में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री रेखा भी नजर आई थीं। इससे पहले वह साल 2010 में फिल्म हाउसफुल 2 में अपने छोटे भाई ऋषि कपूर के साथ नजर आए थे। बीते कुछ सालों से रणधीर फिल्मों से दूर हैं। हालांकि कुछ समय पहले ही वह कपिल शर्मा शो में बतौर मेहमान नजर आए थे, जहां उन्होंने राज कपूर से जुड़े कई किस्से सुनाए थे।