निर्माता-निर्देशक अनुराग बसु अड़े हैं कि गायक-अभिनेता किशोर कुमार की बायोपिक बनाएंगे। इसके लिए वह रणबीर कपूर का साथ चाहते हैं जो इन दिनों संजय दत्त
की बायोपिक के बाद फिर से फिल्म बाजार में हॉट हैं। अनुराग ने किशोर के परिवार से बायोपिक पर बात कर ली है। काफी हद तक शर्तें तय हो चुकी हैं।
अनुराग हमेशा ही इस फिल्म को रणबीर के साथ बनाना चाहते थे परंतु अब यह आसान नहीं लग रह। रणबीर के पिता ऋषि कपूर नहीं चाहते कि उनका बेटा 'जग्गा जासूस' जैसी फ्लॉप फिल्म बनाने वाले अनुराग के साथ फिर काम करे। रणबीर-कटरीना कैफ स्टारर यह फिल्म पिछले साल बुरी तरह फ्लॉप हुई थी और ऋषि ने खुल कर अनुराग की आलोचना की थी। उन्हें लगता है कि संजू के साथ रणबीर का करियर बड़ी मुश्किल से पटरी पर आया है और उसे अब अनुराग के साथ फिल्म नहीं करनी चाहिए।
रणबीर मीडिया में स्वीकार कर चुके हैं कि अनुराग से उनके पिता बहुत नाराज हैं लेकिन वह यह कहना भी नहीं भूले हैं कि अनुराग बसु उनके अच्छे दोस्त हैं और बने
रहेंगे। वहीं खबर यह भी है कि ऐक्टर आयुष्मान खुराना की नजरें किशोर कुमार की बायोपिक पर है। वह इच्छा जता चुके हैं कि इस ऐक्टर-सिंगर की बायोपिक में लीड रोल करना चाहेंगे।
4 of 4
अभिनेता आयुष्मान खुराना
- फोटो : अमर उजाला
आयुष्मान के अनुसार गायकी उनके परिवार में है। उनकी दादी गुरुद्वारे में भजन गाती थीं और पिता गायक हैं। खुद आयुष्मान भी सिंगर हैं। ऐसे में किशोर कुमार पर फिल्म बनती है तो वह इस गायक-ऐक्टर की जिंदगी पर्दे पर जीना चाहेंगे। देखना होगा कि क्या अनुरास बसु इस बात पर ध्यान देंगे। अगर रणबीर राजी नहीं हुए तो क्या आयुष्मान को मौका देंगे।