रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत लव रंजन की अगली फिल्म के सेट पर मंगलवार को एक गाने की शुटिंग के दौरान श्रमिकों ने हंगामा किया और काम बंद करा दिया। श्रमिकों का कहना है कि उनका पांच महीने से ज्यादा समय से पैसा बाकी है। बताते हैं कि अक्टूबर 2021 में कांदिवली के चारकोप इलाके में शूट की गई इस फिल्म के लिए डेलीवेज वर्करों ने सेट लगाया था। इन डेली वेज वर्करों का कहना है कि उनका पांच माह से ज्यादा समय से पैसा बकाया है। सेट पर पहुंचे श्रमिकों के हंगामे को देखकर पुलिस बुलाई गई। श्रमिकों को आरे पुलिस स्टेशन ले गई और बाद में फेडरेशन र्ऑफ वेस्टर्न ईडिया सिने एम्पलॉयज (एफडब्लूआईसीई) के पदाधिकारी भी वहां पहुंचे और श्रमिकों का पक्ष समझने के बाद पुलिस ने उन्हे वापस भेज दिया।
Trouble: रणबीर कपूर-श्रद्धा कपूर की फिल्म के सेट पर श्रमिकोंं का हंगामा, लाखों के बकाए का मामला
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:22 AM IST
विज्ञापन