{"_id":"5b42ced64f1c1bad288b572e","slug":"ranbir-kapoor-sanju-film-box-office-collection-day-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'संजू' की कमाई पर ब्रेक लगाने में बड़े-बड़े दिग्गज हुए फेल, 10वें दिन के कलेक्शन ने उड़ा दिया गर्दा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'संजू' की कमाई पर ब्रेक लगाने में बड़े-बड़े दिग्गज हुए फेल, 10वें दिन के कलेक्शन ने उड़ा दिया गर्दा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 09 Jul 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
SANJU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉक्स ऑफिस पर 'संजू' फिल्म की धमक दूसरे हफ्ते भी बरकरार है। इस फिल्म की कमाई का आंकड़ा दूसरे हफ्ते भी नहीं रुका और वीकेंड पर लोगों को खींचने में कामयाब रही। रणबीर कपूर की फिल्म ने 10वें दिन ढाई सौ करोड़ का आंकडा़ पार कर लिया है जिससे लोगों को नींद जरूर उड़ गई है।
SANJU
इस फिल्म में रणबीर कपूर ने संजय दत्त के किरदार को हूबहू उतारने की कोशिश की है। फिर चाहे चलने का तरीका हो या फिर बोलने का तरीका हर चीज ने लोगों को इंप्रेस किया है जिस वजह से फिल्म का कलेक्शन थमने का नाम नहीं ले रहा। वहीं 10वें दिन के कलेक्शन ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है।
sanju
'संजू' फिल्म ने पहले हफ्ते शुक्रवार को 34.75 करोड़, शनिवार को 38.60 करोड़, रविवार को 46.71 करोड़ और सोमवार को 25.35 करोड़, मंगलवार को 22.10 करोड़, बुधवार को 18.90 करोड़ और गुरुवार को 16.10 करोड़ रहा। वहीं दूसरे हफ्ते के शुक्रवार की कमाई 12.90 करोड़, शनिवार को 22.02 करोड़ और रविवार को 28.05 करोड़ कमाई रही। कुल मिलाकर 'संजू' का अब तक का कलेक्शन 265.48 करोड़ के पास पहुंच गया है।
#Sanju continues its REMARKABLE RUN... A SUPER-STRONG Weekend 2 adds to the MASSIVE TOTAL... Crosses ₹ 250 cr... Speeding towards ₹ 300 cr... [Week 2] Fri 12.90 cr, Sat 22.02 cr, Sun 28.05 cr. Total: ₹ 265.48 cr. India biz... O-U-T-S-T-A-N-D-I-N-G!
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 9, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
sanju
'संजू' फिल्म को लेकर राजकुमार हिरानी कई सवालों के घेरे में भी रहे। कहा गया कि हिरानी ने यह फिल्म संजय दत्त की छवि सुधारने के लिए बनाई है। इस फिल्म का बजट 100 करोड़ है वहीं अब यह फिल्म बजट से दोगुनी कमाई कर चुकी है।'संजू' को रिलीज हुए दूसरा हफ्ता चल रहा है लेकिन अभी तक इस फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई जारी है।
विज्ञापन
sanju
फिल्म में रणबीर कपूर ने बॉलीवुड के बैड ब्वॉय कहे जाने वाले एक्टर संजय दत्त का किरदार निभाया है। इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा विक्की कौशल की एक्टिंग की तारीफ की जा रही है। 'संजू' को भारत में 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा गया है। 'रेस 3' के बाद सबसे ज्यादा स्क्रीन काउंट है।