रणबीर कपूर अपनी शादी के दो दिन बाद वापस काम पर लौट आए हैं। एक्टर ने 14 अप्रैल गुरुवार को आलिया भट्ट से बांद्रा स्थित अपने घर पर शादी कर ली। रविवार को उन्हें काम पर वापस देखा गया। रणबीर जैसे ही अंधेरी में अपनी कार से निकले पैपराजी उनकी तस्वीरें क्लिक करने और उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए दौड़ पड़े। उन्हें नीले रंग की प्लेड शर्ट और बेज रंग की पैंट में स्पॉट किया गया। साथ ही उन्होंने काली टोपी और एक मास्क भी पहन लगा रखा था।
2 of 4
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर
- फोटो : social media
शूटिंग पर जाते देख पैपराजी उन्हें पोज देने के लिए बुलाने लगे। इस दौरान एक फोटोग्राफर ने उन्हें शादी मुबारक कह कर शुभकामनाएं भी दीं। इसके बाद रणबीर ने थंब्स अप साइन दिखाया और बिल्डिंग के अंदर चले गए। बता दें कि शादी से पहले रणबीर और आलिया ने एक दूसरे को पांच साल तक डेट किया था। दोनों की शादी में केवल परिवार के लोगों और करीबी लोगों को ही न्योता दिया गया था।
3 of 4
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर
- फोटो : social media
शादी में रणबीर की चचेरी बहन करीना कपूर, करिश्मा कपूर, बहन रिद्धिमा कपूर साहनी, मां नीतू कपूर, बहनोई सैफ अली खान, भरत साहनी, आलिया की मां सोनी राजदान, महेश भट्ट. आलिया की बहन शाहीन जैसे परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। इसके अलावा रणबीर के दोस्त अयान मुखर्जी और आलिया के मेंटर करण जौहर ने भी इस समारोह में शिरकत की थी।
4 of 4
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर
- फोटो : social media
बता दें कि शादी के बाद आलिया ने इंस्टाग्राम पर सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'आज, अपने परिवार और दोस्तों से घिरे, घर पर…हमारी पसंदीदा जगह पर जिस बालकनी में हमने अपने रिश्ते के पिछले 5 साल बिताए हैं -वहां हमने शादी कर ली। पिछले कुछ सालों से हमने कई यादें इकट्ठा की हैं, अब हम एक साथ और अधिक यादें बनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते ... यादें जो प्यार, हंसी, चुप्पी, मूवी नाइट्स, मूर्खतापूर्ण झगड़ों से भरी हैं। हमारे जीवन के इस महत्वपूर्ण समय के दौरान प्यार देने के लिए धन्यवाद। आपके इस प्यार की वजह से हमारा यह दिन और भी खास बन गया। लव, रणबीर और आलिया!