रितिक रोशन और कंगना रनौत के झगड़े के कई नए पर्चे अब सामने आ रहे हैं। विवाहित होते हुए रितिक जब कंगना से प्रेम का स्वांग रचा रहे थे, उन्हीं दिनों फिल्म बैंग बैंग की शूटिंग के दौरान कैटरीना कैफ से उनकी नजदीकियां सुर्खियां बनीं। मगर जब रणबीर कपूर ने क्वीन कंगना की तारीफ की तो रितिक खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे।
अपना घर तोड़ने से पहले रितिक-कंगना को भिड़ा गए थे रणबीर-कैटरीना?
रितिक रोशन और कंगना रनौत के सार्वजनिक हुए झगड़े के बीच धीरे-धीरे ऐसी परतें खुल रही हैं, जो फिल्मी ड्रामे जैसी हैं। इसमें दोनों सितारों के झगड़े में अन्य सितारों के नाम भी आने लगे हैं। सबसे ताजा नाम पिछले कुछ महीनों से अपने ब्रेक-अप की वजह से चर्चित रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के हैं।
अपना घर तोड़ने से पहले रितिक-कंगना को भिड़ा गए थे रणबीर-कैटरीना?
कंगना की एक करीबी ने मीडिया में जब से कहा है कि फरवरी 2014 में बैंग बैंग की शूटिंग के दौरान रितिक-कैटरीना करीब आ गए थे, तब से यह बात भी चर्चा में है क्या रणबीर कपूर उस दौर में कंगना को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश कर रहे थे? उनके द्वारा कंगना की ऐक्टिंग की तारीफ करना सहज बात थी या फिर वह रितिक रोशन को कोई ‘संदेश’ दे रहे थे?
अपना घर तोड़ने से पहले रितिक-कंगना को भिड़ा गए थे रणबीर-कैटरीना?
जानकारों का कहना है कि अगर कंगना की नजदीकी सूत्र के दावों में दम है तो संभव है कि कैटरीना और रणबीर रितिक-कंगना के बीच झगड़े की वजह बन गए। इस सूत्र ने मीडिया में बताया है कि कंगना के राष्ट्रीय पुरस्कार के जीतने के बाद एक युवा सुपरस्टार तारीफों के पुल बांध कर उन्हें आकर्षित कर रहा था। जब रितिक को यह बात पता चली तो वह खुद को ‘असुरक्षित’ महसूस करने लगे।
अपना घर तोड़ने से पहले रितिक-कंगना को भिड़ा गए थे रणबीर-कैटरीना?
कंगना की करीबी ने बताया है कि रितिक ने बैंग बैंग की शूटिंग शुरू होने के बाद कंगना से बातचीत बिल्कुल बंद कर दी थी। इस सूत्र का कहना है कि इसकी सीधी वजह कैटरीना ही थीं। उन दिनों कंगना न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रही थीं। वहीं उन्हें रितिक-कैटरीना की नजदीकियों का पता चला।