रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने लंबे समय तक दूसरे को डेट करने के बाद 14 अप्रैल को अपने परिवार वालों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली। बॉलीवुड के ये चर्चित कपल अब आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन गए हैं। शादी के बाद से ही उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हर तस्वीर में उनके बीच का प्यार और खुशी देखते ही बन रही है। तस्वीरों को देखने से ही पता चल रहा है कि दोनों एक-दूजे के होकर बहुत खुश हैं। अब रणबीर और आलिया की नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें न सिर्फ दूल्हा दुल्हन रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं, बल्कि बॉलीवुड के दो मशहूर परिवार भट्ट और कपूर भी एक फ्रेम में दिख रहे हैं। तो चलिए नजर डालते हैं आलिया रणबीर की नई तस्वीरों पर...
Alia-Ranbir Shadi: आलिया-रणबीर की शादी की नई तस्वीरें आईं सामने, एक फ्रेम में दिखा कपूर और भट्ट परिवार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन