फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jawaan: शाहरुख खान की 'जवान' में नहीं नजर आएंगे राणा दग्गुबाती, वजह जानकर फैंस को लग सकता है बड़ा झटका

Fri, 01 Jul 2022 05:54 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 01 Jul 2022 05:54 PM IST
विज्ञापन
Rana Daggubati refuses to work in Shahrukh Khan's film Jawan due to health issue
शाहरुख खान, राणा दग्गुबाती - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले दिनों बॉलीवुड में ऐसी चर्चा थी कि शाहरुख खान की फिल्म जवान में साउथ के सुपरस्टार और बाहुबली सीरीज के विलेन भल्लालदेव यानि राणा दग्गुबाती भी नजर आने वाले हैं। चर्चा ये भी थी कि वह जवान में विलेन का रोल निभाकर फिल्म का लेवल और बढ़ा देंगे, लेकिन अब खबर आ रही है राणा दग्गुबाती ने इस फिल्म में कोई भी रोल करने से मना कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह शाहरुख खान की फिल्म जवान में नहीं दिखाई देंगे। उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई है।

Rana Daggubati refuses to work in Shahrukh Khan's film Jawan due to health issue
शाहरुख खान, नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म जवान की शूटिंग में बिजी हैं। बता दें कि मेकर्स पहले ही इस फिल्म का आधिकारिक तौर पर एलान कर चुके हैं। हाल ही में टॉलीवुड की अभिनेत्री नयनतारा भी अपने हनीमून से वापस लौटते ही शाहरुख खान के साथ फिल्म की शूटिंग में लग गई हैं। नयनतारा इस फिल्म में शाहरुख के साथ लीड रोल में नजर आने वाली हैं। वहीं राणा दग्गुबाती ने जवान को करने से मना कर दिया है। 

Rana Daggubati refuses to work in Shahrukh Khan's film Jawan due to health issue
राणा दग्गुबाती - फोटो : instagram/ranadaggubati

रिपोर्ट्स के मुताबिक राणा इन दिनों शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे हैं और वह एक दिन में  8 घंटे से ज्यादा शूटिंग नहीं कर सकते हैं। एटली की फिल्म जवान में कई सारे एक्शन सीन होने वाले हैं, जिनके लिए लंबे समय तक शूटिंग करनी पड़ सकती है। फिलहाल राणा दग्गुबाती की हालत ऐसी नहीं है कि वह काफी देर तक शूट कर सकें। ऐसे में राणा की जगह मेकर्स ने रिप्लेसमेंट की तैयारी कर दी है।    

विज्ञापन
विज्ञापन
Rana Daggubati refuses to work in Shahrukh Khan's film Jawan due to health issue
शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

जवान में शाहरुख और नयनतारा के अलावा दीपिका पादुकोण का स्पेशल कैमियो रोल होने वाला है। बता दें कि दीपिका शाहरुख के साथ पठान में भी हैं। जवान में शाहरुख खान एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। कुछ दिनों पहले मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया था। पोस्टर में शाहरुख पूरे शरीर पर पट्टी बांधे बहुत ही डरावने लुक में सामने आए थे। इस पोस्टर को लोगों ने खूब पसंद किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed