आज यानी 14 दिसंबर को 'बाहुबली' के 'भल्लालदेव' अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आज के दिन 1984 को उनका जन्म हुआ था। राणा दग्गुबाती दक्षिण सिनेमा के सुपरस्टार माने जाते हैं। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों को दीवाना बनाया है और इन फिल्मों के लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स से भी सम्मानित किया गया है। हालांकि राणा दुग्गबाती को भल्लालदेव के लिए सबसे ज्यादा प्रशंसा मिली और उनके फैंस भी इसी किरदार से उनको याद रखना चाहते हैं। राणा के जन्मदिन के मौके पर आज जानेंगे कि उन्होंने कैसे भल्लालदेव के किरदार के लिए खुद को तैयार किया था...
राणा ने भल्लालदेव बनने के लिए काफी मेहनत की। ऐसा बताया जाता है कि उन्हें भल्लालदेव बनने के लिए रोजाना 4,000 कैलोरीज लेनी पड़ती थी। उनके लिए सबसे पहला काम अपने शरीर को शारीरिक तौर पर काफी चैलेंज करना था, जैसा कि फिल्म में देखकर भी पता लगता है। इतनी मात्रा में कैलोरी लेने के लिए राणा को एक दिन में 40 अंडे खाने होते थे। इसके अलावा राणा जिम में रोजाना आठ घंटे पसीना बहाते थे। आमतौर पर कोई भी इंसान दिन में तीन बार खाना खाता है लेकिन राणा दग्गुबाती भल्लालदेव जैसा शरीर बनाने के लिए दिन में आठ बार खाना खाते थे। वो हर दो घंटे में चावल खाया करते थे।
राणा के मुताबिक उन्होंने भल्लालदेव जैसा शरीर पाने के लिए अपना लगभग1 100 किलो वजन कर लिया था। अब इतना वजन करने से किसी का भी पेट निकलना आम बात है लेकिन राणा दग्गुबाती ने इसी पर सारी मेहनत की थी। भल्लालदेव के किरदार के लिए उन्होंने शरीर तो बढ़ाया लेकिन जितना उनका शरीर बढ़ा वो सिर्फ मसल्स के रूप में ही दिखाई दिया। इतनी मेहनत करने के बाद ही राणा दग्गुबाती भल्लालदेव के किरदार एक दम फिट दिखाई दिए और लोगों को भी यह काफी पसंद आया।
4 of 5
rana daggubati
- फोटो : social media
राणा ने अपने करियर की शुरुआत में कई डॉक्यूमेंट्री और विज्ञापन फिल्मों का निर्देशन किया। फिर वह हैदराबाद आकर अपने पिता का प्रोडक्शन हाउस संभालने लगे। साल 2010 में उन्होंने पॉलिटिकल थ्रिलर तेलुगु फिल्म 'लीडर' से डेब्यू किया। फिल्म को जबरदस्त सफलता मिली थी। इसके बाद उन्होंने कई तमिल फिल्मों में काम किया लेकिन फिल्म बाहुबली से राणा ने एक ऊंची उड़ान भरी। राणा ने तेलुगु फिल्मों के अलावा हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। इसमें 'द गाजी', 'दम मारो दम', 'ये जवानी है दीवानी' और 'बेबी' शामिल हैं।
5 of 5
rana daggubati
- फोटो : Social Media
राणा दग्गुबाती ने हाल ही में एक चैट शो में अपनी बिगड़ी सेहत को लेकर खुलासा कर फैंस को हैरान कर दिया था। दरअसल कुछ महीने पहले उनकी कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई थीं जिसमें वे काफी दुबले पतले लग रहे थे। हालांकि उस वक्त राणा ने अपनी बिगड़ी सेहत से इंकार कर दिया था। राणा दग्गुबाती पिछले महीने अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी के चैट शो सैमजैम में पहुंचे। उन्होंने बताया था कि उनकी जिंदगी में सबकुछ ठीक चल रहा था कि तभी जैसे लगा पॉज बटन आ गया। उनकी किडनी फेल हो गई थी। इससे उन्हें 70 प्रतिशत स्ट्रोक का खतरा था, वहीं 30 प्रतिशत जान का खतरा था। राहत की बात रही कि राणा ने अपनी बीमारी को मात दे दी और वह बिल्कुल ठीक हैं।