फिल्म बॉहुबली में शिवगामी देवी का किरदार निभाने वाली दिग्गज एक्ट्रेस राम्या कृष्णन अब बिग बॉस को होस्ट करती नजर आएंगी। रियलिटी शो 'बिग बॉस तमिल' के पांचवें सीजन की होस्ट के रूप में राम्या की एंट्री हो चुकी है। दरअसल, अब तक शो को होस्ट कर रहे कमल हासन की हाल में ही कोरोना की रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। जिसके बाद से वह अभी तक कोविड से नहीं उबरे हैं। ऐसे में शो के मेकर्स ने शो को आगे बढ़ाते हुए एक्ट्रेस राम्या कृष्णन को बिग बॉस तमिल का नया होस्ट बनाया है।
Bigg Boss: 'बाहुबली' की शिवगामी देवी करेंगी 'बिग बॉस तमिल' को होस्ट, कमल हासन हैं कोरोना संक्रमित
जारी हुआ प्रोमो
#BiggBossTamil இல் இன்று.. #Day55 #Promo1 of #BiggBossTamil #பிக்பாஸ் - திங்கள் முதல் வெள்ளி இரவு 10 மணிக்கு, சனி மற்றும் ஞாயிறு இரவு 9:30 மணிக்கு நம்ம விஜய் டிவில.. #BBTamilSeason5 #BiggBossTamil5 #பிக்பாஸ் #nipponpaintindia #PreethiPowerDuo #VijayTelevision pic.twitter.com/F18FMYaMDo
बिग बॉस तमिल ने शो का प्रोमो जारी कर दिया है। जिसमें राम्या को शो में एंट्री करते दिखाया गया है। बैकग्राउंड में 'बाहुबली' का संगीत बज रहा था। वहीं कमल हासन को उनका स्वागत करते हुए भी दिखाई दिए। उनकी एंट्री से शो में तमाम कंटेस्टेंट बेहद उत्साहित दिख रहे थे। राम्या कृष्णन को शिवगामी के रूप में उनकी शानदार भूमिका के लिए देश भर में जाना जाता है।
कमल हासन हैं करोना संक्रमित
कमल हासन को यूएस ट्रिप के बाद हल्की खांसी की शिकायत हुई थी। जिसके बाद उन्होंने अपना कोविड टेस्ट कराया था। जिसमें वह कोरोना पॉजीटिव निकले। अब वह अस्पताल में आइसोलेशन में हैं। ऐसे में कमल को लिए शो को होस्ट करना संभव नहीं था। अफवाह तो यह भी थी कि मेकर्स ने श्रुति हासन को शो होस्ट करने का ऑफर दिया था। लेकिन उनके मना करने के बाद राम्या कृष्णन और विजय सेतुपति को अप्रोच किया गया। फिलहाल राम्या कृष्णन शो को होस्ट कर रही हैं। साथ ही कहा जा रहा है कि कमल हासन ठीक होते शो को फिर से होस्ट करते नजर आ सकते हैं।
राम्या को बचपन से ही एक्टिंग करने का बेहद था। उन्होंने 14 साल की उम्र में तमिल फिल्म 'वेल्लई मनासु' से अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद लगातार उन्हें साउथ की फिल्मों में काम करने का मौका मिला।
बॉलीवुड में किया काम
राम्या ने यश चोपड़ा की फिल्म 'परंपरा' से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। जिसके बाद वह कई बॉलीवुड फिल्मों में काम करती रहीं। राम्या तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी की लगभग 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं।