33 साल पहले रामानंद सागर (Ramanand Sagar) ने एक ऐसा शो बनाया था जिसके टीवी पर आते ही सड़के सूनी हो जाया करती थीं। लोग उस वक्त टीवी के सामने से एक मिनट भी हटते नहीं थे। देशभर में लॉकडाउन की स्थिति के बीच एक बार फिर से लोग दूरदर्शन पर रामायण देख रहे हैं। इस शो का हर एक किरदार अपने आप में खास है।
2 of 5
Mukesh Rawal
- फोटो : Social Media
लेकिन आज हम बात करेंगे रामानंद सागर की रामायण में विभीषण का किरदार निभाने वाले अभिनेता मुकेश रावल की। क्या आप जानते हैं जिस वक्त रामायण की शूटिंग हो रही थी उस वक्त मुकेश रावल एक बैंक में नौकरी करते थे। वह उस वक्त मुंबई के एक बैंक में कार्यरत थे।
3 of 5
Mukesh Rawal
- फोटो : Social Media
बताया जाता है कि रामायण की शूटिंग के कारण वह बैंक की ड्यूटी पर कम ही आते थे और इस वजह से बैंक ने उन्हें नोटिस भी दिया था। हालांकि बाद में उनकी लोकप्रियता को देखते हुए अधिकारियों ने उन्हें स्पेशल छुट्टियां दे दी थीं। उन्होंने 2001 में रिटायरमेंट ले ली थी।
4 of 5
Mukesh Rawal
- फोटो : Social Media
बता दें साल 1951 को मुंबई में पैदा हुए मुकेश रावल ने हिंदी के साथ गुजराती इंडस्ट्री में भी काम किया था। जिद्द, ये मझदार, लहू के दो रंग, सत्ता, औजार और कसक जैसी हिंदी फिल्मों में उनके काम को काफी सराहा गया। इसके अलावा वो कई गुजराती फिल्मों में भी नजर आए।
5 of 5
Ramayan
- फोटो : Social Media
15 नवंबर 2016 को मुंबई स्थित कांदिवली रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रैक पर पुलिस को उनका शव मिला था। कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि मुकेश रावल ने अवसाद में खुदकुशी कर ली। हालांकि उनके घरवालों से इस बात से साफ इंकार कर दिया। लेकिन उनकी लोकप्रियता आज भी बरकरार है। रामायण दूरदर्शन पर सुबह और रात 9 बजे प्रसारित होता है। महाभारत का प्रसारण डीडी भारती पर किया जा रहा है, जिसे भी लोग पसंद कर रहे हैं।