फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी की दीया जलाओ अपील पर 'सीता' का बयान, दीपिका चिखलिया ने कहा- 'अपने परिवार के साथ..'

Sat, 04 Apr 2020 08:57 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 04 Apr 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Ramanand Sagar Ramayan Sita Actress Deepika Chikhalia reaction on   Pm Narendra Modi Diya Jalao call
Deepika Chikhalia, Pm Narendra Modi - फोटो : amar ujala

कोरोना वायरस से संक्रमित मामले हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। चीन से फैले इस वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 68 हो गई है, जबकि 2900 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। वहीं भारत में इस वायरस के प्रसार को रोकने के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है। ऐसे में देश की ज्यादातर जनता अपने घरों में है। वहीं बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन के बीच देश की जनता से कोरोना वायरस के खिलाफ एकता दिखाने के लिए अहम अपील की। 

Ramanand Sagar Ramayan Sita Actress Deepika Chikhalia reaction on   Pm Narendra Modi Diya Jalao call
deepika chikhalia - फोटो : file photo

पीएम मोदी ने लोगों से एकता की मिशाल पेश करने के लिए रविवार यानी 5 अप्रैल को रात नौ बजे से नौ मिनट के लिए अपने घरों की लाइट बुझाकर बालकनी में मोमबत्ती, दीपक, टॉर्च या मोबाइल फ्लैशलाइट जलाकर रोशनी करने की अपील की है। पीएम मोदी की इस अपील का कई लोगों ने स्वागत किया है। इस बीच छोटे पर्दे पर सीता बनकर लाखों दर्शकों के दिलों की जीतने वाली मशहूर अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

Ramanand Sagar Ramayan Sita Actress Deepika Chikhalia reaction on   Pm Narendra Modi Diya Jalao call
deepika chikhalia

दीपिका चिखलिया का ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह ना केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीपक जलाने की इस अपील का समर्थन कर रही हैं बल्कि दीपिका चिखलिया ने ये भी कहा कि वह भी रविवार को अपने घर की सभी लाइटों को बुझाकर घर में दीपक या फिर मोमबत्ती, टॉर्च या मोबाइल फ्लैशलाइट से रोशनी करने वाली हैं। दीपिका चिखलिया के इस वीडियो को Dipika Chikhlia Topiwala नाम के ट्विटर हैंडल ने साझा किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramanand Sagar Ramayan Sita Actress Deepika Chikhalia reaction on   Pm Narendra Modi Diya Jalao call
Ramayan - फोटो : social media

वीडियो में दीपिका चिखलिया कहती हैं, 'नमस्कार, हमारे मननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी ने एक वीडियो क्लिप के द्वारा हमें संदेश दिया है कि इस रविवार यानी 5 अप्रैल को रात को नौ बजे नौ मिनट के लिए हम दीप रखें, रोशनी करें। वो चाहे आप दीया करें या मोमबत्ती से करें, लेकिन रोशनी जरूर करें। मैं जरूर करने वाली हुं अपने परिवार के साथ, आप भी करिएगा, धन्यवाद।'

विज्ञापन
Ramanand Sagar Ramayan Sita Actress Deepika Chikhalia reaction on   Pm Narendra Modi Diya Jalao call
Ramayan Serial - फोटो : twitter

सोशल मीडिया पर दीपिका चिखलिया का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि दीपिका चिखलिया ने रमानंद सागर के मशहूर सीरियल रामायण में सीता की भूमिका निभाई थी। साल 1987 में शुरू हुए इस सीरियल को दर्शकों का हमेशा प्यार मिला। वहीं 21 दिनों के लॉकडाउन के बीच सरकार ने एक बार फिर से रामायण सीरियल को दूरदर्शन पर प्रसारित कर दिया है। आज भी दर्शक इस रामायण सीरियल को खूब पसंद कर रहे हैं। 

पढ़ें: कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी के बिजली बंद कर मोमबत्ती जलाने की अपील का बनाया मजाक, अदनान सामी ने यूं दिया जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed