फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ram Gopal Varma Bothered By Kangana's Comment Against Urmila, Says He Doesn't Have The Right To Object

कंगना के उर्मिला मातोंडकर को 'सॉफ्ट पोर्न स्टार' बुलाए जाने से नाराज हो गए थे राम गोपाल वर्मा, अब कहा- मेरा कोई हक नहीं लेकिन...'

Sun, 16 May 2021 09:56 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 16 May 2021 09:56 PM IST
सार

  • कंगना सिर्फ अपने अभिनय के लिए ही नहीं बल्कि अपने बेबाक विचार साझा करने के लिए भी जानी जाती हैं।
  • उर्मिला मातोंडकर ने राम गोपाल वर्मा की फिल्म रंगीला, सत्या और भूत सहित कई फिल्मों में काम किया है।
  • पिछले साल एक इंटरव्यू में कंगना ने उर्मिला को सॉफ्ट पॉर्न अभिनेत्री कह दिया था।

विज्ञापन
Ram Gopal Varma Bothered By Kangana's Comment Against Urmila, Says He Doesn't Have The Right To Object
राम गोपाल वर्मा, कंगना रणौत, उर्मिला मातोंडकर - फोटो : Twitter @RGVzoomin, instagram/kanganaranaut, instagram/urmilamatondkarofficial

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। कंगना सिर्फ अपने अभिनय के लिए ही नहीं बल्कि अपने बेबाक विचार साझा करने के लिए भी जानी जाती हैं। कई बार उनके ये विचार काफी विवादित भी साबित हो जाते हैं। बीते साल पंगा गर्ल ने बॉलीवुड की मशहूर और दिग्गज अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को पोर्न स्टार बोल दिया था, जिसके बाद कंगना की बॉलीवुड के कई सितारों ने आलोचना की थी। इसमें मशहूर निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा भी थे। अब हाल ही में राम गोपाल वर्मा ने कंगना के उस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। निर्देशक ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी फिल्मों के साथ-साथ उर्मिला मातोंडकर पर कगंना के बयान को लेकर भी बात की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'इस तरह के कंगना के बयान ने मुझे काफी परेशान किया था। अभिव्यक्ति की आजादी हर किसी को होनी चाहिए, लेकिन यह अक्रामक नहीं होना चाहिए। कंगना, उर्मिला मातोंडकर को लेकर क्या सोचती हैं यह उनका नजरिया है। मैं इस पर कुछ कहना भी नहीं चाहूंगा, लेकिन एक निर्देशक के तौर पर मैं उर्मिला और उनके शानदार कामों को जानता हूं और मुझे पता है वह एक शानदार कलाकार है।'

विज्ञापन

Ram Gopal Varma Bothered By Kangana's Comment Against Urmila, Says He Doesn't Have The Right To Object
उर्मिला मातोंडकर, कंगना रणौत - फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial, kanganaranaut

पिछले साल एक इंटरव्यू में कंगना ने उर्मिला को सॉफ्ट पॉर्न अभिनेत्री कह दिया था। कंगना ने कहा था, 'मुझे स्वयं पर विश्वास है कि मैंने जीवन के साथ समझौता नहीं किया है। मेरे इर्द-गिर्द जो दबाव था, मैं उसके आगे झुकी नहीं हूं। मुझे टिकट के लिए ज्यादा काम नहीं करना पड़ेगा। वह मेरे संघर्षों का मजाक बना रही हैं। वह खुद एक सॉफ्ट पॉर्न स्टार हैं। अपनी एक्टिंग की वजह से नहीं जानी जाती हैं।'


 

Ram Gopal Varma Bothered By Kangana's Comment Against Urmila, Says He Doesn't Have The Right To Object
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना के इस बयान के बाद जहां एक तरफ लोगों ने उनका समर्थन किया तो वहीं कई लोग उनके विरोध में आ गए थे। बता दें कि उर्मिला मातोंडकर ने राम गोपाल वर्मा की फिल्म रंगीला, सत्या और भूत सहित कई फिल्मों में काम किया है। ऐसे में निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने एक टीवी चैनल को दिए कंगना के इंटरव्यू को शेयर करते हुए लिखा था, 'मैं किसी के साथ गलत शब्दों के मामले में बराबरी नहीं करूंगा लेकिन मैं मानता हूं कि उर्मिला मातोंडकर ने रंगीला, सत्या, कौन, भूत और एक हसीना थी जैसी फिल्मों में विविधतापूर्ण जटिल भूमिका निभाकर अपने वर्सेटाइल प्रतिभा को साबित किया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed