रामचरण का ये जन्मदिन बेहद ही खास है, क्योंकि हाल ही में 25 मार्च को उनकी फिल्म रिलीज 'आरआरआर' (राइज, रौर, रिवॉल्ट) रिलीज हुई है, जो सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म 'आरआरआर' की शूटिंग काफी लंबे समय तक चली थी और ऐसे में काम करते हुए कई खूबसूरत यादों का घरौंदा भी बना। इन्हीं यादों के पिटारे में से एक हैं, पिछले साल एक्टर रामचरण के जन्मदिन की यादें। आपको बता दें कि इस साल की तरह पिछले साल भी रामचरण का जन्मदिन बेहद शानदार था, क्योंकि एसएस राजामौली और फिल्म के सभी क्रू सदस्यों ने शूटिंग के सेट पर भी उनका जन्मदिन मनाया गया था।
Ram Charan Birthday: जब RRR के सेट पर रामचरण के जन्मदिन का हुआ था ग्रैंड सेलिब्रेशन, राजामौली ने प्लान किया था ये खास सरप्राइज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sun, 27 Mar 2022 06:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन