सीधे ओटीटी पर रिलीज हो रही टी सीरीज की फिल्म ‘सरदार का ग्रांडसन’ भले एक दादी और उसके पोते के प्यार की कहानी हो लेकिन फिल्म की कहानी की असली धुरी इस पोते की प्रेमिका राधा के चारों तरफ घूमती है। अमेरिका में मूवर्स और पैकर्स टाइप की कंपनी चलाने वाली राधा का ये किरदार फिल्म में रकुल प्रीत सिंह ने किया है और ‘अमर उजाला’ से एक खास मुलाकात में वह कहती हैं, ‘फिल्म ‘सरदार का ग्रांडसन’ की कहानी जब मैंने पहली बार सुनी तो मुझे यूं लगा कि ये तो मेरे ही परिवार की कहानी है। मेरे बाबा और मेरे नाना दोनों के परिवार पाकिस्तान छोड़कर आए थे और उनको अपनी गली, मोहल्ला देखने का जितना जी कचोटता रहा, उसे मैं समझ सकती हूं।’
2 of 6
रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रकुल प्रीत सिंह फिल्म ‘सरदार का ग्रांडसन’ में राधा के किरदार में है। वह अमेरिका में रहने वाली आत्मनिर्भर युवती है। फिल्म के हीरो यानी सरदार के ग्रांडसन से ब्रेकअप होने के बाद भी वह उसकी मदद करने पाकिस्तान पहुंच जाती है। रकुल प्रीत कहती हैं, ‘इस कहानी की भावनाएं बिल्कुल मेरे परिवार जैसी ही हैं। हमारे पापा मम्मी से पहले वाली पीढ़ी ने पाकिस्तान को बहुत मिस किया। हम भी चाहते थे कि किसी तरह उन्हें एक बार वहां की सैर करा दें। लेकिन पापा सेना में रहे हैं तो उनको पाकिस्तान का वीजा मिलना वैसे ही मुश्किल था।’
3 of 6
रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘सरदार का ग्रांडसन’ की कहानी मुख्य रूप से अपने करियर में पहली बार किसी फिल्म में टाइटल रोल कर रहीं नीना गुप्ता की कहानी है। हिंदी सिनेमा में कहानियां कहने के तौर तरीके में आए बदलावों से रकुल प्रीत भी काफी संतुष्ट दिखती हैं। अर्जुन कपूर को वह बहुत ही मस्तमौला इंसान मानती हैं और अजय देवगन को एक ऐसा इंसान जिन्हें देखकर बहुत कुछ सीखा जा सकता है। फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ में अजय देवगन के साथ काम करने के बाद वह उनके साथ फिल्म ‘मे डे’ और ‘थैंक गॉड’ में भी दिखेंगी।
4 of 6
रकुल प्रीत सिंह-अर्जुन कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अजय देवगन का जिक्र चलने पर रकुल प्रीत कहती हैं, ‘मैंने उनकी पहली फिल्म जो देखी थी, वह है, ‘विजयपथ’। दोनों का गाना ‘रुक रुक रुक, अरे बाबा रुक, ओ माई डार्लिंग गिव मी ए लुक...’ पर मैंने स्कूल में खूब डांस किया है। फिर इन दोनों ही सितारों के साथ जब ‘दे दे प्यार दे’ में काम करने का मौका मिला तो शुरू में मैं थोड़ा नर्वस थी लेकिन इन दोनों कलाकारों ने मुझे बहुत अपनापन दिया और कभी मुझे नवर्स नहीं महसूस करने दिया।’
5 of 6
रकुल प्रीत सिंह-अर्जुन कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हाल ही में रकुल प्रीत ने फिल्म ‘मे डे’ की शूटिंग की है, इसमें अजय देवगन कहानी के नायक भी हैं और फिल्म के निर्देशक भी। तो क्या फ्रेम में साथ होते समय और कैमरे के पीछे होते समय के अजय देवगन में कोई फर्क महसूस होता है? रकुल प्रीत की बातों से उनके मन में अजय देवगन के प्रति सम्मान झलक ही जाता है।