अक्षय कुमार की रक्षा बंधन को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए महज 13 दिन हुए हैं। लेकिन फिल्म के कलेक्शन के जो हालात हैं, उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि उसको देखकर ऐसा लग रहा है कि अब इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बोरिया बिस्तर पैक होने वाला है। इस फिल्म के हालात ये हैं कि सिनेमाघरों में रक्षा बंधन को दर्शकों का टोटा हो गया है।
2 of 4
रक्षा बंधन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बीते दिनों रिलीज हुई हिंदी फिल्में साउथ की फिल्मों से लगातार पिछड़ती जा रही हैं। गिनी-चुनी फिल्मों को छोड़ दें तो सिनेमाघरों में बॉलीवुड की कोई भी फिल्में टिक नहीं पा रही हैं। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार जो हमेशा साल ज्यादा से ज्यादा फिल्में देने के लिए जाने जाते हैं, जिनकी सभी फिल्में सुपरहिट जाती थीं, वहीं इस साल उनकी एक भी फिल्म टिकट खिड़की पर हिट नहीं हो पा रही। हिट तो जाने दीजिए अक्षय की फिल्में लागत भी नहीं निकाल पा रही हैं।
3 of 4
रक्षा बंधन
- फोटो : social media
रक्षा बंधन का 13वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। अभी तक रक्षा बंधन ने कारोबार में कोई खास बढ़ते देखने को नहीं मिली है। दूसरे मंगलवार को रक्षा बंधन ने महज 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं इसके पहले फिल्म ने रविवार को ठीक- ठाक कमाई करते हुए 1.80 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं सोमवार को फिल्म ने महज 7 लाख रुपये का ही बिजनेस किया था। इस फिल्म की अब तक की कुल कमाई महज 44.72 करोड़ रुपये हो पाई है।
4 of 4
रक्षा बंधन
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के खराब प्रदर्शन को देखते हुए कई जगह अब रक्षा बंधन शोज भी रद्द कर दिए गए हैं। ऐसे में अब यह कहना गलत नहीं होगा कि अभिनेता अक्षय कुमार अब लोगों को थिएटर तक खींचने में नाकाम हो रहे हैं। रक्षा बंधन फिल्म की बात करें तो अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर स्टारर यह फिल्म रक्षाबंधन के मौके पर 11 अगस्त को रिलीज हुई थी। यह फिल्म एक फैमिली ड्रामा है, जिसमें भाई-बहन के रिश्ते का अटूट प्यार, दोस्ती सब कुछ दिखाया गया है।