बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत किसी न किसी बात को लेकर खुद को लाइमलाइट में लाना बखूबी जानती हैं और हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक बार फिर से राखी ट्रेंड में हैं लेकिन इस बार किसी विवाद या बयान को लेकर नहीं बल्कि अपनी शानदार एक्टिंग को लेकर वह चर्चा में हैं। राखी सावंत ने इस बार सोशल मीडिया को ट्रेंड को फॉलो किया है, उन्होंने आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' पर एक्टिंग करते हुए एक वीडियो शेयर की है। लोग उनकी दमदार एक्टिंग के कायल हो रहे हैं और जमकर उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
Rakhi Sawant: राखी सावंत ने गंगूबाई बन दिखाई इतनी दमदार एक्टिंग, फैंस बोले-'आपको ये रोल मिलता तो ज्यादा दमदार लगता'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Fri, 11 Mar 2022 09:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन