{"_id":"62d15870dd37002a2916b37f","slug":"rakhi-sawant-reaction-on-sushmita-sen-lalit-modi-relationship-viral-on-social-media-see-her-latest-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rakhi Sawant: ललित मोदी-सुष्मिता सेन के रिश्ते पर राखी सावंत ने दिया चौंकाने वाला बयान, बोलीं- सुनकर हैरान हूं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rakhi Sawant: ललित मोदी-सुष्मिता सेन के रिश्ते पर राखी सावंत ने दिया चौंकाने वाला बयान, बोलीं- सुनकर हैरान हूं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Fri, 15 Jul 2022 06:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सुष्मिता सेन-ललित मोदी के रिश्ते पर राखी
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिश्ते की खबर ने मनोरंजन जगत में हलचल पैदा कर दी है। ललित मोदी ने बीती रात ही सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह अभिनेत्री सुष्मिता सेन के करीब नजर आ रहे थे। इन तस्वीरों के जरिए ही ललित मोदी ने अपने और सुष्मिता के रिश्ते को ऑफिशियल किया है। इन फोटोज पर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रिया मिल रही हैं। वहीं, अब राखी सावंत ने भी सुष्मिता और ललित मोदी के रिश्ते पर प्रतिक्रिया दी है।
हाल ही में, राखी सावंत को मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया गया। इस मौके पर पैपराजी ने राखी से सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिश्ते पर सवाल किया। इस पर राखी ने बेहद ही मजेदार अंदाज में जवाब दिया। राखी ने कहा, मैं दोनों के बारे में सुनकर काफी हैरान हूं। लेकिन ललित मोदी और सुष्मिता की लव स्टोरी काफी खूबसूरत है। हालांकि, इसके आगे राखी सावंत ने ललित मोदी के साथ विजय माल्या का भी जिक्र किया। राखी ने कहा कि यह सब देश का पैसा लेकर चले गए... मोदी जी कुछ करते क्यों नहीं है।'
राखी सावंत से पहले रणवीर सिंह ने भी सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिश्ते पर प्रतिक्रिया दी थी। रणवीर सिंह ने ललित मोदी द्वारा शेयर की गई तस्वीरों पर कमेंट किया था और दोनों के लिए खुशी जाहिर की थी। अभिनेता ने ललित मोदी के इंस्टाग्राम पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक लाल दिल वाला इमोजी और एक नजर न लगने वाला इमोजी पोस्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सुष्मिता सेन और ललित मोदी की दिलचस्प कहानियां
- फोटो : Twitter @LalitKModi
गौरतलब है कि ललित मोदी ने गुरुवार की शाम 7 बजकर 44 मिनट पर एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने अपनी और सुष्मिता की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं और इन तस्वीरों के कैप्शन में सुष्मिता सेन को अपना बेटरहाफ बताया था। इस पोस्ट के बाद ही कयास लगाए जाने लगे थे कि दोनों ने शादी कर ली है। हालांकि, इसके बाद ललित मोदी ने एक और ट्वीट किया, जिसमें कहा, 'साफ करना चाहता हूं कि अभी शादी नहीं हुई, सिर्फ एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। एक दिन शादी भी करेंगे।' इसके अलावा, ललित मोदी ने ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी बदल दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।