{"_id":"60f6d7ea8ebc3e6d767c843d","slug":"rakhi-sawant-over-raj-kundra-case-called-him-victim-of-blackmail-says-someone-defame-shilpa-shetty","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीडियो: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के सपोर्ट में आईं राखी सावंत, कहा- शर्म आनी चाहिए आप लोगों को...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वीडियो: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के सपोर्ट में आईं राखी सावंत, कहा- शर्म आनी चाहिए आप लोगों को...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Tue, 20 Jul 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राज कुंद्रा-शिल्पा शेट्टी और राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्म बनाने का आरोप लगा है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज को सोमवार की रात अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया। राज कुंद्रा को कोर्ट में पेश किया गया। जहां उन्हें 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। इसी बीच बॉलीवुड की ड्रामाक्वीन राखी सावंत का भी बयान सामने आया है। राखी कहती हैं, 'दोस्तों आपको नहीं लगता है कि शिल्पा जी ने बॉलीवुड में इतना हार्ड वर्क किया है और उनका कोई नाम खराब करने की कोशिश कर रहा है। उनको एक अच्छी जिंदगी नहीं जीने दे रहा है। ऐसे कोई उनकी फैमिली में दखलअंदाजी करके उनको बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। मैं मान ही नहीं सकती कि राज कुंद्रा जी ने ऐसा कुछ किया है।'
Trending Videos
2 of 5
राखी सावंत
- फोटो : Instagram
राखी सावंत का यह वीडियो फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो में राखी सावंत कहती हैं, 'राज एक बिजनेसमैंन है। उनको कोई ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है। शिल्पा शेट्टी ने कितना मेहनत किया है इंडस्ट्री में। उनका एक बेटा है एक बेटी है...अरे शर्म करो। उनका एक हस्ता खेलता परिवार है।'
इससे पहले पूनम पांडे ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। पूनम ने शिल्पा शेट्टी के प्रति सहानुभूति जताई है। पूनम ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में पूनम कहती हैं, इस वक्त मेरा दिल शिल्पा शेट्टी और उनके बच्चों के लिए दुख रहा है। मैं सोच भी नहीं सकती कि शिल्पा किन हालातों से गुजर रही होंगी। इसलिए मैं इस अवसर का इस्तेमाल अपना ट्रॉमा हाईलाइट करने के लिए नहीं करूंगी। बस मैं एक चीज कहना चाहूंगी कि साल 2019 में मैंने राज कुंद्रा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा
- फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। राज पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप पर दिखाने का आरोप है। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाया था। पोर्नोग्राफिक कंटेंट बनाने के मामले में गिरफ्तार हुए राज कुंद्रा को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। बता दें कि इस व्हाट्सएप ग्रुप का नाम ‘H’ अकाउंट है, जिसमें राज कुंद्रा समेत कुल पांच लोग शामिल थे।
विज्ञापन
5 of 5
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
ये सभी लोग भी पोर्नोग्राफिक कंटेंट बनाने के इस बिजनेस में शामिल थे। जो व्हाट्सएप चैट सामने आई हैं, उसमें राज कुंद्रा इस बिजनेस की मार्केटिंग, सेल्स और मॉडल्स की पेमेंट से जुड़े मसलों पर बात कर रहे हैं। किस तरह से किस मॉडल को पेमेंट करनी है और किस तरह से बिजनेस के रेवेन्यू को बढ़ाया जाए। फिल्म बनने के बाद एप और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करके लाखों की कमाई होती थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।