बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की मौत की गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही है। शुरुआती दिनों में कहा जा रहा था कि सोनाली का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ है लेकिन सामने आई पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में कई हैरान करने वाले खुलासे हुए। गोवा पुलिस ने भी बताया था कि सोनाली को ड्रग्स दिया गया था। ऐसे में अब कई सेलेब्स सोनाली के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। वहीं, अब राखी सावंत ने सोनाली फोगाट के मर्डर और उनके PA सुधीर सांगवान को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
2 of 4
राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
राखी सावंत और सोनाली फोगाट 'बिग बॉस 14' में बतौर कंटेस्टेंट एक साथ नजर आई थीं। हाल ही में पैपराजी से बात करते हुए राखी ने बताया कि उन्होंने सोनाली फोगाट के साथ अच्छा समय बिताया है। उन्होंने कहा कि मुझे पहले दिन से लग रहा था कि सोनाली का मर्डर हुआ है। मैंने उनके साथ बिग बॉस में अच्छा समय बिताया है। वह अपनी बेटी और पीए (सुधीर सांगवान) को अपनी जान मानती थीं। उन्होंने हमें बताया था कि वह उनसे प्यार करती थीं। सुधीर उनका पीए होने के साथ ही दोस्त भी था। वह अब नहीं है तो मुझे यह सब बताने में अच्छा नहीं लग रहा है। उन्हें हार्ट अटैक आया है या नहीं, अब ये चीज पुलिस देखेगी।
3 of 4
राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
राखी सावंत ने आगे ये भी कहा कि मैंने सोनाली का वीडियो देखा है जिसमें उनके कपड़े हटे हुए थे। मैं हैरान रह गई थी। तब मैं दुबई में थी। मैं बीजेपी से अनुरोध करती हूं कि उन लोगों के खिलाफ एक्शन लें, जिसने सोनाली का मर्डर किया है। उस सुधीर सांगवान ने उनकी बेटी को अनाथ कर दिया। मैं 10 बार उससे मिली हूं और जितनी बार भी उसे देखा है हमेशा गुस्सा ही आया है। शक्ल से मुझे वो क्रिमिनल लगता था। आज वो सच हो गया। मुझे बुरा फील हो रहा है।
4 of 4
सोनाली फोगाट, राहुल वैद्य
- फोटो : social media
राखी से पहले अर्शी खान और राहुल वैद्य ने कही ये बात
राखी सावंत से पहले राहुल वैद्य और अर्शी खान ने भी सोनाली फोगाट की हत्या के दोषियों को सजा देने की बात कही थी। अर्शी ने कहा था कि वह उस वायरल वीडियो में सोनाली को पहचान भी नहीं पा रही है। उस वीडियो को देखने के बाद वह काफी डर गई हैं। वहीं, राहुल वैद्य ने ट्वीट कर लिखा था कि सोनाली जी को नशीला पदार्थ देकर उनकी हत्या कर दी गई। मुझे आशा है कि जिम्मेदार लोगों को जल्द से जल्द दंडित किया जाएगा। क्योंकि उसके साथ जो किया गया है वह अमानवीय है !!! न्याय की जीत जल्द हो!