{"_id":"61176df28ebc3edf8b5597ba","slug":"rakhi-sawant-filed-a-complaint-in-police-a-person-accused-of-forcibly-entering-the-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: राखी सावंत ने घर में जबरन घुस रहे फैन को पहुंचाया जेल, वीडियो में बताया क्या हुआ था?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: राखी सावंत ने घर में जबरन घुस रहे फैन को पहुंचाया जेल, वीडियो में बताया क्या हुआ था?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत
- फोटो : Instagram
Link Copied
राखी सावंत अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह अपने अनोखे अंदाज के कारण सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। आपने उन्हें कई वीडियोज में पैपराजी के साथ मजाक करते हुए भी देखा होगा। हंसी-मजाक के साथ ही राखी बेहद सख्त भी हैं, उन्होंने गलत हरकत के कारण अपने एक फैन को जेल पहुंचा दिया है। दरअसल, राखी ने अपने घर में जबरन घुसने वाले एक शख्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अपने आप को राखी का फैन बताने वाला यह शख्स दरवाजा तोड़कर उनके घर में घुस गया था।
राखी ने वीडियो में पूरी घटना बताई है, जिसे वीडियो पैपराजी फोटोग्राफर वीरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में राखी अपने घर में जबरन घुसने वाले फैन के बारे में विस्तार से बता रही हैं। हालांकि, राखी के इस वीडियो में उनके फैंस के मजेदार टिप्पणियां भी आ रही हैं। एक फैन ने लिखा है कि राखी झूठ भी सही से नहीं बोल पा रही है।
2 of 5
राखी सावंत
- फोटो : Insatagram- @rakhisawant2511
क्या है पूरा मामला?
राखी का कहना है कि यह शख्स उनके घर में उस वक्त जबरन घुसा जब वह घर पर नहीं थीं। उनके घर में रहने वाली लड़की इस घटना में घायल हो गई है। वीडियो में राखी कह रही हैं कि वह अभी बहुत घटिया सोसाइटी में रहती हैं। उन्होंने कहा कि अभी पुलिस स्टेशन में एक बंदे को जेल में डलवा कर आई हूं। वह दरवाजा तोड़कर मेरे घर में जबरन घुस गया था। राखी ने कहा कि उस शख्स के खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। उसे पुलिस ने जेल में डाल दिया है। राखी आगे उस शख्स को पागल कह रही हैं।
3 of 5
राखी सावंत
- फोटो : Instagram
इस वीडियो में राखी आगे कह रही हैं कि फैन-फैन बोलकर कोई दरवाजा थोड़ी ना तोड़ देता है। फैन तो इंसान से प्यार करता है ना, दरवाजा थोड़ी तोड़ता है। राखी आगे कह रही है कि घर पर मौजूद लड़की को चोट पहुंची है और वह डर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
राखी का गाना ‘लॉकडाउन’ हाल ही में रिलीज हुआ है। इससे पहले उनका गाना ‘ड्रीम में एंट्री’ काफी धमाल मचा चुका है।
विज्ञापन
5 of 5
राखी सावंत
- फोटो : Instagram
राखी सावंत के इस वीडियो में उनके एक फैन ने लिखा है कि एक दिन सच में बिल्डिंग वाले बाहर निकाल देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।