बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा इन दिनों सवालों के कटघरे में हैं। पोर्न वीडियोज बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने के आरोप में मुंबई की क्राइम ब्रांच ने उन्हें गिरफ्तार किया है। राज के साथ साथ कई और लोग भी पोर्नोग्राफी के इस पूरे मामले की चपेट में आ गए हैं। मुंबई पुलिस की जांच-पड़ताल भी जोरों पर है। पुलिस लगातार यही दावा कर रही है कि राज कुंद्रा ही इस रैकेट के असली मास्टरमाइंड हैं। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद तमाम लोगों से पूछताछ चल रही है। वहीं, पूरे मामले पर पूनम पांडे सहित शर्लिन चोपड़ा ने भी राज कुंद्रा पर कई आरोप लगाए हैं। शर्लिन द्वारा लगाए गए आरोपों के बीच बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत राज के सपोर्ट में उतरीं हैं। इसके बाद दोनों के बीच जबरदस्त घमासान देखने को मिल रहा है। बीते दिनों राखी को लेकर शर्लिन ने बयान दिया था। वहीं अब राखी ने फेसबुक पर वीडियो साझा कर शर्लिन की जमकर क्लास लगाई है।
Raj Kundra Case: राखी सावंत ने जमकर लगाई शर्लिन चोपड़ा की क्लास, कहा- सबको पता है तू क्या काम करती है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
