बॉलीवुड की मशहूर आइटम गर्ल राखी सावंत का जन्म 25 नवंबर 1978 को हुआ था। इस साल राखी अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। राखी सावंत अक्सर अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चाओं में रहती हैं। वो जब चाहे जो चाहे बोल देती हैं। ऑनस्क्रीन अपनी अजीबोगरीब हरकतों की वजह से वो अधिकतर समय सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीत कुछ समय से राखी ने अपनी शादी को लेकर भी सुर्खियां बटोरीं। राखी के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...
2 of 5
राखी सावंत
- फोटो : Instagram
महाराष्ट्र के मुंबई में जन्मीं राखी सावंत का बचपन संघर्ष से भरा रहा है। राखी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तो 1997 से की थी। लेकिन उन्होंने छोटी उम्र से ही काफी संघर्ष भरे दिन दिन बिताए हैं। महज 10 साल की उम्र में उन्होंने टीना अंबानी की शादी में लोगों को खाना सर्व किया था। इस काम के लिए राखी को सिर्फ 50 रुपये मेहताना मिला था। घर में आर्थिक तंगी की स्थिती को देखते हुए उनके घर वालों ने उनसे ये काम करवाया था।
3 of 5
Rakhi sawant
- फोटो : Twitter
राखी ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती थीं जहां घर की महिलाओं या लड़कियों को आजादी नहीं थी। ऐसे में महज 11 साल की उम्र में डांडिया नाचने की जिद करने पर उनकी मां और मामा ने मिलकर राखी के लंबे बाल काट दिए थे। बालों को कुछ इस तरह से काटा गया था कि उन्हें देखने पर लग रहा था कि बालों को जला दिया गया है। राखी पूरे दिन आइने के सामने खड़ी होकर रोई थीं। उसी दिन राखी ने ये फैसला कर लिया था कि वो अपने परिवार के खिलाफ जाकर ही सारे काम करेंगी।
इसके बाद ही राखी ने बॉलीवुड में भी कदम रखा। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1997 में फिल्म 'अग्निचक्र' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'जोरू का गुलाम', 'ये राते हैं प्यार के' और 'जिस देश में गंगा रहता है' जैसी फिल्मों में कुछ छोटे- मोटे किरदार और डांस नंबर किए। इन दिनों राखी राजनीति में भी सक्रिय हैं।
5 of 5
राखी सावंत
- फोटो : instagram
राखी सावंत प्यार के मामले में असफल साबित हुईं। राखी मॉडल और एक्टर अभिषेक अवस्थी के साथ रिलेशनशिप में काफी समय तक रहीं। दोनों ने साथ में डांस रियलिटी शो 'नच बलिये' भी जीता। दोनों की शादी की बातें भी समाने आईं लेकिन ये रिश्ता शादी के पड़ाव पर पहुंचने से पहले ही टूट गया। इसके बाद राखी ने अपना स्वयंवर भी नेशनल टेलीविजन पर रचाया लेकिन इसमें भी वो सफल नहीं रहीं। हालांकि अब राखी ने शादी कर ली है लेकिन उनका दूल्हा कौन है ये किसी को पता नहीं।
पढ़ें: क्रिकेट से पहले प्राइम वीडियो पर कबड्डी का धमाल, अभिषेक बच्चन के सूरमा भी ठोकेंगे ताल