25 नवंबर 1978 को मुंबई में जन्मी राखी सावंत गुरुवार को अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। वह इंडस्ट्री में मस्ती, मजाक और अपने चर्चित बयानों के लिए जानी जाती हैं। राखी सावंत को सुर्खियों में रहना आता है, तभी उन्हें 'ड्रामा क्वीन' भी कहा जाता है। राखी सावंत ने इंडस्ट्री में अच्छा-खासा मुकाम हासिल करने के लिए काफी संघर्ष किया। उनका बचपन गरीबी में गुजरा। आइए जानते हैं कि किसने राखी सावंत की जिंदगी बदली...
Rakhi Sawant Birthday : जानिए किसने बदली राखी सावंत की जिंदगी, संघर्ष के दिनों में क्या-क्या करना पड़ा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राखी सावंत की मां अस्पताल में आया का काम करती थीं और पिता पुलिस कॉन्सटेबल थे। उनकी जिंदगी को मशहूर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान ने बदला था। जिसके लिए राखी सावंत हमेशा फराह खान की तारीफ करती हैं। वह अपने संघर्ष के दिनों के दौरान काम के लिए तमाम ऑफिसों के चक्कर लगाया करती थीं। ऑडिशन के लिए दर-दर भटकती थीं।
फराह खान के फोन आने पर होश खो बैठी थीं राखी
राखी सावंत, फराह खान का फोन आने पर होश खो बैठी थीं। एक दिन उन्हें फराह खान के ऑफिस से फोन आया। फराह ने राखी सावंत को शाहरुख खान के रेड चिलीज के ऑफिस में ऑडिशन के लिए बुलाया। राखी का खुद का मानना है कि यही वह वक्त था जब उनकी जिंदगी एकदम से बदल गई थी। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, फराह खान का फोन आने पर मैं होश खो बैठी थी। मेरी मां ने मुझे एक कटोरी दाल दी, तब जाकर मैं होश में आई और मैंने ऑडिशन की तैयारी शुरू कर दी।
राखी सावंत ने बताया था कि स्लिम और फिट दिखने के लिए वह एक कटोरी दाल पीती थी। संघर्ष के दिन थे और चीजें इतनी अच्छी नहीं थी। लेकिन, फराह खान के ऑफिस से आये कॉल ने उनकी जिंदगी बदल दी थी। राखी को पहला ब्रेक शाहरुख खान की फिल्म 'मैं हूं ना' में मिला था।
राखी सावंत ने बताया था कि उनदिनों वह एक चॉल में रहती थी। फिल्म में उनको ग्लैमरस दिखना था, क्योंकि उनका रोल ही ऐसा था। जिस चॉल में वह रहती थी वहां ऐसे कपड़े पहनकर बाहर नहीं निकला जा सकता था। ऐसे में उनकी मां ने उनको पर्दे का एक सेट दिया और जिसे वह ग्लैमरस कपड़ों पर लपेट कर बाहर निकलती थी और ऑडिशन के लिए गई। जहां फराह को उनका ऑडिशन पसंद आया और इस तरह राखी सावंत की जिंदगी बदल गई।