फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rakhi Sawant Birthday : जानिए किसने बदली राखी सावंत की जिंदगी, संघर्ष के दिनों में क्या-क्या करना पड़ा?

Thu, 25 Nov 2021 01:15 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 25 Nov 2021 01:15 PM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant Birthday Know who changed Rakhi Sawant's life
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

25 नवंबर 1978 को मुंबई में जन्मी राखी सावंत गुरुवार को अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। वह इंडस्ट्री में मस्ती, मजाक और अपने चर्चित बयानों के लिए जानी जाती हैं। राखी सावंत को सुर्खियों में रहना आता है, तभी उन्हें 'ड्रामा क्वीन' भी कहा जाता है। राखी सावंत ने इंडस्ट्री में अच्छा-खासा मुकाम हासिल करने के लिए काफी संघर्ष किया। उनका बचपन गरीबी में गुजरा। आइए जानते हैं कि किसने राखी सावंत की जिंदगी बदली...



 

Rakhi Sawant Birthday Know who changed Rakhi Sawant's life
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

राखी सावंत की मां अस्पताल में आया का काम करती थीं और पिता पुलिस कॉन्सटेबल थे। उनकी जिंदगी को मशहूर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान ने बदला था। जिसके लिए राखी सावंत हमेशा फराह खान की तारीफ करती हैं। वह अपने संघर्ष के दिनों के दौरान काम के लिए तमाम ऑफिसों के चक्कर लगाया करती थीं। ऑडिशन के लिए दर-दर भटकती थीं। 
 

Rakhi Sawant Birthday Know who changed Rakhi Sawant's life
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

फराह खान के फोन आने पर होश खो बैठी थीं राखी
राखी सावंत, फराह खान का फोन आने पर होश खो बैठी थीं। एक दिन उन्हें फराह खान के ऑफिस से फोन आया। फराह ने राखी सावंत को शाहरुख खान के रेड चिलीज के ऑफिस में ऑडिशन के लिए बुलाया। राखी का खुद का मानना है कि यही वह वक्त था जब उनकी जिंदगी एकदम से बदल गई थी। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, फराह खान का फोन आने पर  मैं होश खो बैठी थी। मेरी मां ने मुझे एक कटोरी दाल दी, तब जाकर मैं होश में आई और मैंने ऑडिशन की तैयारी शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant Birthday Know who changed Rakhi Sawant's life
राखी सावंत - फोटो : Instagram

राखी सावंत ने बताया था कि स्लिम और फिट दिखने के लिए  वह एक कटोरी दाल पीती थी। संघर्ष के दिन थे और चीजें इतनी अच्छी नहीं थी। लेकिन, फराह खान के ऑफिस से आये कॉल ने उनकी जिंदगी बदल दी थी। राखी को पहला ब्रेक शाहरुख खान की फिल्म 'मैं हूं ना' में मिला था। 
 

विज्ञापन
Rakhi Sawant Birthday Know who changed Rakhi Sawant's life
राखी सावंत फैन क्लब - फोटो : Social Media

राखी सावंत ने बताया था कि उनदिनों वह एक चॉल में रहती थी। फिल्म में उनको ग्लैमरस दिखना था, क्योंकि उनका रोल ही ऐसा था। जिस चॉल में वह रहती थी वहां ऐसे कपड़े पहनकर बाहर नहीं निकला जा सकता था। ऐसे में उनकी मां ने उनको पर्दे का एक सेट दिया और जिसे वह ग्लैमरस कपड़ों पर लपेट कर बाहर निकलती थी और ऑडिशन के लिए गई। जहां फराह को उनका ऑडिशन पसंद आया और इस तरह राखी सावंत की जिंदगी बदल गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed