सुपरस्तार सलमान खान का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 17 को शुरू हुए पांच हफ्ते पूरे हो चुके हैं। शो छठवें हफ्ते में पहुंच चुका है, लेकिन दर्शक अभी तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। शो इस सीजन की टीआरपी बढ़ाने के लिए मेकर्स घर में नए-नए ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं। मगर, कंटेस्टेंट्स की घटिया स्ट्रैटजी देखकर अब दर्शक भी बोर होने लगे हैं। ऐसे में अब यह दावा किया जा रहा है कि शो में अब नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो सकती है। इसके लिए ड्रामा क्वीन राखी सावंत और उनके एक्स हसबैंड आदिल दुर्रानी का नाम सामने आ रहा है।
Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड प्रतिभागी बनकर आएंगी राखी सावंत? आदिल के साथ करेंगी शो में धमाका
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:36 PM IST
सार
बिग बॉस के इस सीजन के पांच सबसे बोरिंग कंटेस्टेंट्स का पत्ता कट सकता है। इसकी शुरुआत नाविद सोल के साथ हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन