भारत की ओर से अंतरिक्ष पर सबसे पहले कदम रखने वाले राकेश शर्मा का आज 70 वां जन्मदिन है। उनका जन्म 13 जनवरी 1949 को पंजाब के शहर पटियाला में हुआ था। बहुत पहले से चर्चा हो रही है कि उनपर आधारित फिल्म बॉलीवुड में बनने जा रही है जिसमें शाहरुख खान मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म का नाम सैल्यूट बताया जा रहा है जिसे रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर प्रोड्यूस करेंगे।
2 of 5
shahrukh khan fan
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले खबर थी कि सैल्यूट के नाम को बदला जाएगा। लेकिन इस पर अभी कोई खबर नहीं हैं। फिल्म में दंगल फिल्म से मशहूर हुई एक्ट्रेस फातिमा सना शेख को लेने की बात चल रही थी। फिल्म का निर्देशन महेश मथाई करेंगे ऐसा माना जा रहा है।
3 of 5
लखनऊ में अमर उजाला संपादकों से बातचीत करते शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' फ्लॉप हुई तो उन्होंने अपनी नई फिल्म 'सैल्यूट' को लेकर एक बड़ा फैसला लिया । इस फिल्म की शूटिंग 3 महीने बाद शुरू होने वाली थी लेकिन शाहरुख तुरंत ही इसकी शूटिंग शुरू कर देंगे। लंबे समय से खबर थी कि फिल्म में करीना कपूर लीड हीरोइन के तौर पर काम करेंगी ।
हाल ही में फिल्म को लेकर एक चौंकाने वाली खबर आ रही थी। खबरों की मानें तो इस फिल्म से करीना कपूर का पत्ता साफ कर दिया गया है । जी हां, अब करीना की जगह आमिर खान की ऑन स्क्रीन बेटी फातिमा सना शेख को लेने की बात चल रही है। इस खबर से करीना के फैंस को झटका लग सकता है ।
खबरों की मानें तो फिल्म के निर्माता करीना की जगह अब शाहरुख के साथ फातिमा सना शेख को कास्ट करना चाह रहे है। एक एंटरटेनमेंट पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माता अभी भी लीडिंग लेडी की तलाश में हैं । फातिमा सना शेख को इस रोल के लिए कंसिडर किया जा रहा है।