अब जबकि ये करीब करीब तय हो चला है कि मुंबई में किसी हिंदी फिल्म की शूटिंग के शुरू होने के आसार जुलाई-अगस्त तक नहीं हैं और न ही किसी बड़ी फिल्म के उससे पहले रिलीज होने के आसार हैं तो अब गोटियां नए सिरे से सेट की जा रही हैं। ऋतिक रोशन की वॉर के बाद अगली फिल्म कौन सी होगी, इसे लेकर भी महीनों से छाए बादल छंटने लगे हैं और लग यही रहा है कि मॉनसून के बाद अब सुपरहीरो ही बरसेगा।
2 of 5
Hrithik Roshan
- फोटो : amar ujala mumbai
जी हैं, भारत का पहला सुपर हीरो कृष एक बार फिर से बड़े पर्दे पर लौटने की तैयारी में है। कृष फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म का इसके प्रशंसक भी बड़ी बेसब्री से लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। उन्हें 'कृष 3' के रिलीज होने के बाद से ही इस खबर का इंतजार है, कि इसके निर्माता कब इसके अगले भाग की घोषणा करेंगे?
3 of 5
Krrish 4
- फोटो : amar ujala mumbai
आखिरकार इस फ्रेंचाइजी के निर्माता और निर्देशक राकेश रोशन ने अपनी आने वाली फिल्म के बारे में खुलासे कर दिए हैं। राकेश रोशन की इस फिल्म की पटकथा का काम करीब करीब पूरा होने वाला है। वह कहते हैं, 'मैं इस फिल्म की पटकथा का काम पूरा कर रहा हूं। लॉकडाउन के इस दौर में मुझे इस पर काम करने के लिए पूरा वक्त मिल रहा है। जैसे ही इसकी कहानी पूरी होगी, हम इसके निर्माण की घोषणा करेंगे।'
फिल्म की अभिनेत्री के बारे में बताते हुए राकेश कहते हैं, 'एक बार इस फिल्म की पटकथा पूरी हो जाएगी, उसके बाद हम इसकी अभिनेत्री पर भी विचार करेंगे। फिलहाल हमने इस पर कोई भी चर्चा नहीं की है, और ना ही किसी अभिनेत्री से बात की है।'राकेश रोशन के बेटे अभिनेता ऋतिक रोशन इस सीरीज के शुरुआत से ही मुख्य अभिनेता रहे हैं।
5 of 5
Hrithik Roshan and Rakesh Roshan
- फोटो : amar ujala mumbai
राकेश ने बताया कि वे अपनी पिछली फिल्म यानी 'कृष 3' के प्रदर्शन से बहुत खुश हैं। सीरीज की अगली किस्त को वे और भी बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ कंगना रनौत, विवेक ओबरॉय, प्रियंका चोपड़ा आदि ने मुख्य भूमिका निभाई। इसी फिल्म के बाद कंगना और ऋतिक के बीच अनबन की खबरें आईं थीं।
पढ़ें: लौट आया कलर्स चैनल को मशहूर करने वाला ये शो, लीड कलाकार ने की गणेश गायतोंडे की वापसी से तुलना