पूरे देश में कोरोना का कहर जारी है। देश में अभी तक कोरोना के कुल 18601 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 590 लोगों की मौत भी हो चुकी है। कोरोना से सिर्फ महाराष्ट्र में ही 4666 मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें 572 मरीज ठीक हो चुके हैं जबिक 232 लोगों की मौत हो गई है। इस बीच मुंबई की ओबेरॉय स्प्रिंग्स बिल्डिंग को भी आधा सील कर दिया गया है।
2 of 5
Rajkummar Rao
- फोटो : file photo
दरअसल मुंबई की ओबेरॉय स्प्रिंग्स बिल्डिंग वही सोसायटी है जहां बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल, राजकुमार राव, पत्रलेखा और चित्रांगदा सिंह रहते हैं। कॉम्प्लेक्स में 11 साल की बच्ची को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है जिसके बाद बीएमसी ने बिल्डिंग को सील कर दिया है। वहीं अब बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) इसे पूरी तरह सेनिटाइज करेगा।
3 of 5
Vicky Kaushal
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
टी सीरीज के दफ्तर के सामने बने ओेबेरॉय स्प्रिंग्स में रहने वाले एक फिल्म निर्माता ने अमर उजाला को बताया कि पूरे कॉम्प्लेक्स में तीन ब्लॉक हैं और इसके सी विंग में रहने वाली एक बालिका के शनिवार को कोविद 19 पॉजीटिव टेस्ट होने के बाद पूरे कॉम्प्लेक्स में रहने वाले लोगों को क्वारंटीन किया गया है। बीएमसी ने इस इलाके को रेड जोन में चिन्हित किया है और यहां वही सारे नियम पालन किए जा रहे हैं जो सरकार ने रेड जोन के लिए लागू किए हैं।
याद दिला दें कि इससे पहले अभिनेत्री अंकिता लोखंडे की बिल्डिंग में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीज मिलने के कारण उसे सील कर दिया गया था। उस वक्त अभिनेत्री ने कहा था कि वह वास्तव में पूरे परिदृश्य से बहुत डरी हुई हैं। वहीं अंकिता ने लॉकडाउन का पालन न करने वालों की भी आलोचना की थी।
5 of 5
शाहरुख खान और सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि इस मुश्किल घड़ी में सरकार और कोरोना योद्धाओं के साथ ही साथ बॉलीवुड भी कदम से कदम मिला रहा है। एक तरफ जहां सितारे आर्थिक मदद के लिए आगे आ रहे हैं तो वहीं मानसिक रूप से भी सितारे अपने फैंस का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। कभी शॉर्ट फिल्म तो कभी गाना, सेलेब्स अलग अलग तरीकों से कोरोना के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुआ सलमान खान का गाना 'प्यार करोना' वायरल हो रहा है